हर किसी की इच्छा होती है कि उसकी कार लंबे समय तक नई जैसी बनी रहे। सभी चाहते हैं कि उनकी कार लंबे समय चमचमाती रहे। पर समय के साथ और लापरवाही की वजह से कई बार नई कार की चमक कुछ महीनें बाद ही पुरानी लगने लगती है। साथ ही इसकी चमक भी फीकी पड़ जाती है। इसकी सबसे बड़ी वजह लापरवाही के चलते कार की सही केयर नहीं करना है। पर कुछ आसान बातों को ध्यान रखकर कार को सालों-साल नई जैसी बनाए रखा जा सकता है।