23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda Activa EV: लॉन्च से ठीक पहले सामने आई एक्टिवा इलेक्ट्रिक के फीचर्स और रेंज की जानकारी

Honda Activa EV: भारत में होंडा एक्टिवा EV का मुकाबला, सीधे तौर पर ओला एस1 एक्स से होगा, इसमें 2kWh का बैटरी पैक मिलता है, ओला के मुताबिक इसकी रेंज 95 किमी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 18 Nov 2024, 6:14 PM IST

Honda Activa EV

Honda Activa Electric Scooter: टू-व्हीलर्स मेकर कंपनी होंडा 27 नवंबर को भारत में एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च कर सकती है। कपंनी ने अपने ऑफिसियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर अपकमिंग इलेक्ट्रिक एक्टिवा का एक नया टीजर जारी किया है। नए टीजर में इसकी रेंज और फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

चलिए जानते हैं कि होंडा एक्टिवा ईवी में क्या कुछ नया होने वाला है।

Honda Activa EV Features: फीचर्स?

टीजर से इस नए मॉडल के फीचर्स और रेंज की पुष्टि होती है। होंडा एक्टिवा ईवी को दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है, जिसमें एलसीडी और टीएफटी स्क्रीन स्क्रीन का ऑप्शन मिलेगा। इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललाइट्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बिना चाबी के स्टार्ट/स्टॉप, ट्रिप रीडआउट, नेविगेशन, म्यूजिक और कॉल फंक्शन सहित अन्य फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें– 2025 Renault Duster: सामने आईं नई रेनॉ डस्टर की पहली तस्वीरें, जल्द हो सकती है लॉन्च?

Honda Activa EV Range: कितनी होगी रेंज?

होंडा ने पावरट्रेन की डिटेल्स शेयर नहीं की है। जारी वीडियो से यह पता चलता है कि इस नए मॉडल में स्टैंडर्ड और स्पोर्ट दो राइडिंग मोड देखने को मिलेंगे। स्टैंडर्ड मोड में यह ई-स्कूटर सिंगल चार्ज पर 104 किलोमीटर के आसपास चलेगा, वहीं स्पोर्ट मोड में यह रेंज थोड़ी काम हो होगी। इसके आलावा उम्मीद है इसमें वेरिएंट के हिसाब से ड्रम और डिस्क ब्रेक दोनों ही ऑप्शन दिए जायेंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार; नई होंडा एक्टिवा ईवी, EICMA 2024 में दिखाए गए CUV ई-कॉन्सेप्ट स्कूटर पर बेस्ड हो सकती है। कॉन्सेप्ट मॉडल में डुअल 1.3 kWh रिमूवेबल बैटरी पैक मिलता है, हालांकि भारत में आने वाले मॉडल में फिक्‍स बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। पॉवर के मामले में एक्टिवा ईवी की सिंगल साइड स्विंग-आर्म माउंटेड मोटर से 110cc से 125cc स्कूटर की तरह परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें– 7-Seater Cars: खरीदनी है 7-सीटर कार? तो ये रहें 5 बेहतरीन ऑप्शन, मिलेगा धांसू माइलेज

Honda Activa EV Rival: किससे होगा मुकाबला?

भारत में होंडा एक्टिवा EV का मुकाबला, सीधे तौर पर ओला एस1 एक्स से होगा, इसमें 2kWh का बैटरी पैक मिलता है, ओला के मुताबिक इसकी रेंज 95 किमी की है, वहीं कीमत की बात करें तो 75,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। हमारा अनुमान है कि होंडा एक्टिवा EV की कीमत 85,000 रुपये से 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें– Traffic Challan: ड्राइविंग के दौरान अब आपका भी नहीं कटेगा चालान, अपनाएं Google Maps के ये हैक्स