
Traffic Challan Tips: अगर आप भी कार से सफर तय करते हैं, और कई बार किन्हीं वजहों से आपकी कार का चालान हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें ड्राइविंग के दौरान अपनाते हैं तो भारी-भरकम होने वाले चालान से बच सकते हैं।
इसके लिए आपको गूगल मैप का सहारा लेना होगा, गूगल मैप्स में कुछ ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिनकी मदद से आप अपनी कार के चालान से बच सकते हैं।
चलिए जानते हैं गूगल मैप के इन फीचर्स के बारे में -
स्पीड लिमिट वॉर्निंग फीचर आपके कार की स्पीड को ट्रैक करता है, अगर आप ओवर स्पीड गाड़ी चला रहे हैं तो यह आपको चेतावनी देता है। जिससे चालान से बच सकते हैं।
इस फीचर से आपको उन स्पीड कैमरों की जानकारी मिलती है, जो आपके सफर के दौरान रास्ते में मिलते हैं। इसकी मदद से आप स्पीड कैमरों से बच सकते हैं।
इस फीचर से आपको ट्रैफिक या सड़क पर होने वाली भीड़-भाड़ और अन्य व्यवधानों की जानकारी मिलती है। इसकी मदद से आप ट्रैफिक में फंसने से बच सकते हैं।
इन फीचर्स को एक्टिवेट करने के लिए, सबसे पहले आपको Google Maps की सेटिंग में जाना पड़ेगा। इसके बाद, नेविगेशन टैब पर जाएं, और ड्राइविंग ऑप्शन का चुनाव करना होगा। इन्हे एक्टिवेट करने के लिए टॉगल स्विच को चालू करना पड़ेगा।
इन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप चालान से बच सकते हैं, साथ ही सेफ ड्राइविंग के साथ अपने समय को भी बचा सकते हैं।
इसके आलावा हम यहां कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हे फॉलो करके भी चालान को अवाइड कर सकते हैं।
Updated on:
17 Nov 2024, 4:06 PM IST
Published on:
17 Nov 2024, 3:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.