
Mercedes-Benz Price Hike Details: लग्जरी कार मेकर कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने घोषणा की है कि, 1 जनवरी 2025 से भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी ने 3 फीसदी तक का इजाफा करने का एलान किया है, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि, यह प्राइस हाइक पूरी रेंज के लिए एक समान होगा या नहीं।
कंपनी के मुताबिक, बढ़ती इनपुट लागत, महंगाई और हाई ऑपरेशनल खर्च के चलते भारत के बिजनेस ऑपरेशन पर काफी दबाव पड़ रहा है, जिसे कंपनी पिछली तीन तिमाहियों से ऑपरेशनल कॉस्ट में बढ़ोतरी को सहन कर रही है।
इस प्राइस हाइक में, GLC जैसे एंट्री लेवल मॉडल के लिए 2 लाख रुपये तक और मर्सिडीज-मेबैक एस 680 लक्जरी लिमोसिन जैसे फ्लैगशिप मॉडल्स के लिए 9 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि, ये बढ़ी हुई कीमतें उन मॉडल्स के लिए है जो मौजूदा समय में स्टॉक में उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही 31 दिसंबर 2024 तक कारों की सभी मौजूदा और अपकमिंग मॉडल्स की बुकिंग के लिए राहत दी जाएगी।
मर्सिडीज-बेंज ने आगे कहा, "कंपनी बढ़ी हुई कॉस्ट का बड़ा हिस्सा वहन करती रहेगी, हालांकि इसका एक मामूली हिस्सा बाजार पर डाला जाएगा।"
मर्सिडीज-बेंज रेंज की कीमतें ए-क्लास के लिए 46.05 लाख रुपये से शुरू होती हैं लिमोसिन और AMG G63 G-वैगन के लिए 3.60 करोड़ रुपये तक जाती हैं। भारत में, कंपनी वर्तमान में 32 कार मॉडल्स की बिक्री करती है। जिसमें 14 एसयूवी, 12 सेडान, 1 हैचबैक, 3 कन्वर्टिबल मॉडल और 2 कूप मॉडल शामिल हैं।
Updated on:
17 Nov 2024, 5:36 PM IST
Published on:
17 Nov 2024, 5:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.