New Honda Amaze Booking Open: होंडा कार्स इंडिया ने भारत में थर्ड जनरेशन नई अमेज को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह सब-4 मीटर सेडान तीन वेरिएंट्स; V, VX और ZX में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। लॉन्चिंग के दौरान ब्रांड ने खुलासा किया कि नई अमेज की बुकिंग अब शुरू हो गई है, वहीं डिलीवरी की बात करें तो जनवरी 2025 से शुरू होगी। इसका सीधा मुकाबला नई मारुति डिजायर से है, साथ ही टाटा टिगोर, हुंडई ऑरा को भी टक्कर देगी।