जिस लग्जरी कार को दीपेंदर गोयल ने खरीदा है, वह भारत की पहली नई वेंटेज कार है, जो ब्लैक कलर के साथ आती है। ब्रांड ने इस वेंटेज कार को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 3.99 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी इस साल के चौथे क्वार्टर में स्टार्ट की है। जोमाटो के संस्थापक की यह दूसरी एस्टन मार्टिन है, क्योंकि इससे पहले मार्च में उन्होंने DB12 GT को खरीदा था।