
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार धन वर्षा हो रही है। प्रभु के दर्शन करने आने वाले भक्त दिल खोलकर दान कर रहे है। रामभक्त जिस बड़ी संख्या में दान पेटी में दान कर रहे हैं। उसे गिनने के लिए 14 लोगों की एक टीम को लगाया गया है। राम मंदिर में दान पेटी के साथ ही राम भक्त कंप्यूटरीकृत काउंटरों पर भी दिल खोलकर चंदा दे रहे हैं।
अब तक 25 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए प्रभु के दर्शन
राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक करीब 25 लाख से अधिक राम भक्तों ने प्रभु का दर्शन कर लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक 22 जनवरी से 1 फरवरी तक राम मंदिर में राम भक्तों की ओर से 8 करोड़ रुपए से अधिक दान आए हैं। वहीं करीब 3.50 करोड़ रुपए ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं।
दिन में दो बार खाली करनी पड़ती है दानपेटी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के अनुसार, रामलला के गर्भगृह के सामने चार दान पेटियां रखी गई हैं। इसमें मंदिर आने वाले राम भक्ति दान करते हैं। इसके अलावा 10 कम्प्यूटरीकृत काउंटरों पर भी लोग दान कर रहे हैं। राम भक्तों के चंदे और दान से दान पेटियां जल्दी भर जाती हैं। इसलिए दिन में कम से कम 2 बार दान पेटियां खाली करनी पड़ती है।
ऐसे होता है चढ़ावे का हिसाब
प्रकाश गुप्ता ने आगे बताया कि चारों दान पेटियों में आए चढ़ावे का हिसाब रखने के लिए एक टीम बनाई की गई है। इस टीम में बैंक के 11 कर्मचारी और मंदिर ट्रस्ट के 3 कर्मचारी शामिल हैं। अलग-अलग काउंटरों पर ये सभी मौजूद रहते हैं और दान पेटियों में आए चढ़ावे का हिसाब रखते हैं।
Published on:
03 Feb 2024 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
