अयोध्या. अयोध्या (Ayodhya) को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मेगा सिटी (Mega city) बनाने के लिए सरकार व प्रशासन तैयारियों में लगा है। इसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ग्लोबल कंसलटेंट टीम नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसके लिए करीब 38 ग्लोबल कंपनियां दौड़ में हैं। इन कंपनियों ने अपने-अपने सुझाव प्रशासन को सौंप भी दिए हैं, जिसके बाद इनमें से 13 सुझावों को फाइनल कर प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार की देखरेख में मंगलवार को आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) में शामिल कर लिया गया है। पांच फरवरी तक इन्हीं में से किसी कंपनी को फाइनल कर दिया जाएगा। कसंलटेट कंपनियों की टीमों ने मंगलवार को अयोध्या पहुंच डाटा भी इकट्ठा किया, जिसका सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।