4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Lekhpal arrested for taking bribe: अयोध्या में एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पीड़ित किसान ने शिकायत की थी। लेखपाल काफी दिनों से उसे दौड़ा रहा था।

2 min read
Google source verification
लेखपाल गिरफ्तार, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Lekhpal arrested for taking bribe: अयोध्या में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लेखपाल एक कार्य के लिए फरियादी को दौड़ा रहा था, जिससे वह काफी परेशान हो गया। बार-बार रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस पर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम में शिकायत दर्ज करवाई। एंटी करप्शन टीम ने मिली शिकायत के आधार पर जाल बिछाया और लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई, जिसमें वह सफल रही। एंटी करप्शन टीम पैसे देने के लिए पीड़ित को लेखपाल के पास भेजा। जहां पैसा देते समय ही लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग वीडियो बनाने से मना कर रहे हैं। एंटी करप्शन टीम लेखपाल को पकड़कर अपने साथ ले गई है। मामला रुदौली तहसील का है।

किसान को परेशान कर रहा था लेखपाल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रुदौली तहसील में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जब एक लेखपाल से परेशान पीड़ित किसान ने एंटी-करप्शन में शिकायत दर्ज करवाई। किसान ने बताया कि अपने काम के लिए वह तहसील के चक्कर लगा रहा था, और लेखपाल बार-बार उसे टरका रहा था। बाद में आने के लिए कहता था। इस दौरान उसने रिश्वत की भी मांग की। किसान लेखपाल की कार्यप्रणाली से इतना परेशान हो गया कि उसने शिकायत करने का मन बनाया और एंटी करप्शन टीम को इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।

एंटी करप्शन टीम की जाल में फंसा लेखपाल

एंटी करप्शन टीम ने मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच की और मामला सही पाए जाने के बाद पीड़ित को अपनी योजना में शामिल किया। अपनी तरफ से नोट देकर लेखपाल के पास भेजा गया। जिस समय किसान लेखपाल दीप चंद्र यादव को पैसे दे रहा था। उसी समय एंटी करप्शन टीम ने छापा मार दिया और दीप चंद यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथ की रफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया। रिश्वतखोरी से परेशान लोगों ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को सही बताया। एंटी करप्शन टीम लेखपाल को लेकर अपने साथ चली गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग