12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya News: एक साथ जी नहीं सकते तो ले लिया एक साथ मरने का निर्णय, प्रेम की यह कहानी आपको रुला देगी

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। प्रेमी युगल जब एक साथ जीने के लिए सामाजिक बंदिशे तोड़ नही पाये। तो एक साथ मरने का निर्णय ले लिया। प्रेम की यह कहानी आपको रुला देगी।

2 min read
Google source verification
Ayodhya News

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस मौजूद अधिकारी

Ayodhya News: अयोध्या में प्रेम कहानी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक और एक युवती दोनों आपस में बहुत प्रेम करते थे। मन ही मन दोनों ने एक साथ रहने का दृढ़ संकल्प ले लिया था। लेकिन प्रेम की इस कहानी में असफल होने पर दोनों ने छप्पर के बड़ेर से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ayodhya News: अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक और और एक युवती ने शुक्रवार की रात में एक छप्पर के नीचे फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। दरअसल दोनों आपस में एक दूसरे से बहुत प्रेम करते थे। लेकिन उनके प्रेम में सामाजिक बंदिशे बाधा बन रही थी। जब वह सामाजिक बंधन को नहीं तोड़ पाए। तो दोनों प्रेमी युगल ने यह निर्णय लिया कि यदि वह एक साथ जी नहीं सकते हैं। लेकिन एक साथ मर तो सकते हैं।

छप्पर के बड़ेर से लटक कर प्रेमी युगल ने समाप्त कर ली जीवन लीला

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के फांसी के फंदे से लटक का जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि घर के बाहर रखें छप्पर के नीचे शुक्रवार की रात बड़ेर से लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह जब घर वालों को जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। एक ही गांव में दो लोगों के सुसाइड करने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मौके पर मिले लोगों से भी बातचीत कर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। सूचना पर एसएसपी राजकरन नय्यर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें:Gonda Crime: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, कारतूस तमंचा और नगदी बरामद

प्रभारी निरीक्षक बोले- परिजनों को प्रेम प्रसंग के विषय में जानकारी नहीं थी

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के बारे में दोनों परिवार से बातचीत की गई है। परिवार के सदस्य के मुताबिक उन्हें प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि यदि समय के रहते यह जानकारी हो जाती तो इस रिश्ते को लेकर विचार कर सकते थे। युवक और युवती स्वजातीय थे। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे सुसाइड केस को कई एंगल से जांच कर रही है।