पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि 251 रुपए के ‘संकटमोचक प्रसाद’ में लड्डू, हनुमान जी की तस्वीर, महावीरी चन्दन, अयोध्या दर्शन की किताब शामिल होगी। वहीं, 551 रुपए के ‘महावीर प्रसाद’ में लड्डू, हनुमान जी की तस्वीर, महावीरी चन्दन, अयोध्या दर्शन की किताब, तुलसी माला और हनुमान यंत्र शामिल होंगे। ध्यान रहे कि आपको ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना जरूरी होगा।