Ayodhya News: अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर स्थित सीता कूप का राम मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में कायाकल्प कराया गया है। अयोध्या एक्ट लागू होने के बाद इस पूरे परिसर की बैरिकेडिंग कर दी गई थी। यहां पर किसी का आना-जाना नहीं रहता था। देखरेख के अभाव में कूप जर्जर हो चुका था। अब इसका कायाकल्प कराकर इससे बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। अब यहां के नागरिक और अयोध्या आने वाले श्रद्धालु विभिन्न आयोजनों के लिए इस कूप का जल ले जा सकेंगे।
Ayodhya News: अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर स्थित प्राचीन सीता कूप का कायाकल्प कराकर इसे नया रूप दिया गया है। लाल पत्थरों से इसका भव्य सुंदरीकरण किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट की देखरेख में संपन्न इस कार्य के बाद अब सीता कूप का जल रामलला के राग-भोग में उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालु और स्थानीय निवासी भी विशेष आयोजनों के लिए यह जल ले जा सकेंगे।
राम जन्मभूमि परिसर स्थित सीता कूप करीब 32 वर्षों तक देखरेख के भाव में जर्जर हो गया था। शेषावतार मंदिर के पास यह कूप स्थित है। 1992 की घटना के बाद यहां पर लोगों का आना-जाना बंद हो गया। लेकिन अब एक बार फिर से इस कूप का कायाकल्प किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। करीब 70 एकड़ में फैले परिसर में सीता कूप स्थित है।
ट्रस्ट ने इसके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए विशेष सुंदरीकरण योजना बनाई। जिसमें उसे उसी लाल पत्थर से सजाया गया जो मुख्य मंदिर में भी लगा है।
Published on:
13 Jun 2025 10:34 am