11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या की पंचकोसी, 14 कोसी परिक्रमा पर होगी यूपी-एटीएस की नजर, जानें कब होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान

Ayodhya Parikrama 2023: 14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान एटीएस की निगरानी में होगी सुरक्षा के लिहाज से मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ayodhya Parikrama 2023

अयोध्या में दीपोत्सव के बाद 14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए योगी सरकार यूपी-एटीएस को तैनात कर रही है। गुरुवार को एडीएम सिटी सलिल पटेल, एसपी सिटी मधुबन सिंह और सिटी मैजिस्ट्रेट अरविंद द्विवेदी ने संबंधित विभाग की अधिकारियों के साथ परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया। परिक्रमा पथ पर कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।

14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान एटीएस की निगरानी में होगी। सुरक्षा के लिहाज से मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। यातायात प्लान पर भी पुलिस की नजर है। जोन में अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी, सेक्टर में पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी और विभिन्न पॉइंट पर इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर कांस्टेबल महिला कांस्टेबल और एलआईयू को तैनात किया जाएगा।

जानें कब होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान

14 कोसी परिक्रमा 21 नवंबर की सुबह 2:09 से 21 नवंबर की रात 11:38 तक और पंचकोसी परिक्रमा 22 नवंबर को रात 9:25 से 23 नवंबर की शाम 7:21 तक होगी। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 26 नवंबर को दोपहर 3:11 से शुरू होकर 27 नवंबर की दोपहर 2:36 पर समाप्त होगा।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि परिक्रमा के दौरान जुड़वां शहर में यातायात को लेकर रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। दरअसल अयोध्या की प्राचीन परिक्रमा में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं, जिनकी सुरक्षा पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती होती है।