12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चढ़ावा चोरी मामला: कांग्रेस सांसद बोले- अयोध्या राम मंदिर के नाम पर देश को गुमराह कर रही है भाजपा, संबित पात्रा को भी दिया करारा जवाब

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) मामले पर राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब कांग्रेस नेता तारिक अनवर (Congress leader Tariq Anwar) ने राम मंदिर चंदा चोरी (Ram Mandir Chanda Chori) मामले पर बीजेपी पर हमला बोला है।
2 min read
Google source verification
Congress leader Tariq Anwar

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर (फोटो- IANS)

Ayodhya Ram Mandir Theft: अयोध्‍या के विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर (Ram Mandir) में CEO के लिए सर्च कमेटी बनाने के मामले पर कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने तीखी प्रतिक्रिया दी की। कांग्रेस नेता ने इसे देश को गुमराह करने की कोशिश करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए राम मंदिर का इस्‍तेमाल कर रही है।

देश को गुमराह कर रही बीजेपी

कांग्रेस नेता एवं सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति के मुद्दे पर कहा- मेरा मानना ​​है कि यह देश को गुमराह करने की कोशिश है। राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और जिसे दुनिया भर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। अगर वहां चोरी और हेराफेरी होती है और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती तो यह बेहद हैरानी की बात है। यह इस सदी की एक चौंकाने वाली घटना है। भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश को गुमराह कर रही है।

CM के बयान पर कांग्रेस सांसद का पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर का विरोध किया' पर भी तारिक अनवर ने प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस सांसद ने कहा- अगर लोग पढ़े-लिखे होते, तो वे ऐसे बयान नहीं देते।

चाहे राम मंदिर का मुद्दा हो या बाबरी मस्जिद का मामला…यह केस 1949 से कोर्ट में लंबित था। जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आया, तब तक इसके समर्थन या विरोध का कोई मतलब नहीं था। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर का इस्‍तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए किया है। भाजपा की आस्‍था भगवान राम में नहीं है। बीजेपी ने राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाया।

'संबित पात्रा राहुल गांधी से घबराते हैं'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भाजपा नेता संबित पात्रा के बयान पर तारिक अनवर ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है तो इससे भाजपा को फायदा ही होगा। इसके लिए संबित पात्रा को परेशान होने की जरूरत नहीं, बल्कि खुश होना चाहिए, लेकिन भाजपा के टारगेट पर राहुल गांधी हैं, क्‍योंकि ये राहुल गांधी से घबराते हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति में कांग्रेस पार्टी को कई घोषित कार्यक्रमों को बंद करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग