12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya News: ‘गलत काम करने वाले जेल में हैं, मंदिर का काम सही से चल रहा है’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

Ram Mandir Donation Scam Controversy: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा एवं चंदा चोरी विवाद पर इकबाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी। इकबाल अंसारी ने राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय समेत अन्य सदस्यों के इस्तीफे पर भी अपना पक्ष रखा है।
2 min read
Google source verification
Ram Mandir Donation Scam Controversy

इकबाल अंसारी (फाइल फोटो- IANS)

Ram Mandir Donation Row Case Update: बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हालिया विवादों पर खुलकर अपनी बात रखी है। राम मंदिर के चंदे में हेराफेरी और ट्रस्ट के कुछ प्रमुख सदस्यों पर हुई हालिया कार्रवाई को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। अंसारी ने सरकार के कड़े एक्शन की तारीफ करते हुए राम मंदिर के मौजूदा प्रबंधन पर अपना भरोसा जताया है।

चंपत राय की ID सस्पेंड होने पर क्या बोले अंसारी?

राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा तथा गोपाल राव की आईडी सस्पेंड किए जाने के सवाल पर इकबाल अंसारी ने बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया दी। इकबाल अंसारी ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से उनका अपना निजी मामला है। अंसारी ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े ऐसे बहुत से विषय और विवाद हैं, जिनसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने ट्रस्ट के आंतरिक मामलों और इस निलंबन पर ज्यादा कुछ भी बोलने से किनारा कर लिया।

'गड़बड़ी करने वाले सलाखों के पीछे हैें'

राम मंदिर चंदा विवाद पर इकबाल अंसारी ने एक बार फिर दोहराया कि मंदिर का प्रबंधन बिल्कुल सही हाथों में है और जो लोग वहां व्यवस्था संभाल रहे हैं, वे अपना काम ठीक से कर रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मंदिर में जिन भी लोगों ने कोई गलत काम या चंदे में हेराफेरी की है, वह सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है। सरकार ने उन पर कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई की है। जिन लोगों ने गलत काम किया, वे अब जेल में हैं।

आस्था की नगरी है अयोध्या

इकबाल अंसारी ने रामनगरी की महिमा का बखान करते हुए कहा कि अयोध्या भगवान राम के भव्य मंदिर का शहर है और लोगों की आस्था इस नगरी से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का आध्यात्मिक महत्व केवल भारत तक सीमित नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में इसे एक पवित्र शहर के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसा पावन शहर है जहां सभी धर्मों और समुदायों के देवी-देवताओं को पूजा जाता है और उनका सम्मान किया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग