21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Ram Mandir Live: सजकर तैयार हुई अयोध्या, नए मंदिर में आज शाम रखी जाएगी रामलला की मूर्ति

Ayodhya Ram Mandir Live: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज 5 वां दिन है। शनिवार को नव्य-दिव्य मंदिर में 81 रजत कलशों के पवित्र जल का छिड़काव कर शुद्धीकरण किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस क्रिया के बाद प्रासाद (राम मंदिर) का भी अधिवासन शुरू हो गया है।उधर, 22 जनवरी के मुख्य पर्व को लेकर मंदिर के शिखर समेत पूरे परिसर को रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित किया गया है।

3 min read
Google source verification
Ayodhya Ram Mandir Live

Ayodhya Ram Mandir Live Update: रामलला के नव्य-भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अंतिम चरण में विराजमान रामलला रविवार की शाम को राजाधिराज के रूप में प्रवेश करेंगे। इसके चलते आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन रोक दिया गया है जो अब 22 जनवरी के बाद शुरू होगा। सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विराजमान रामलला को नए मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचाएंगे। मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर में रामलला की शनिवार की रात आखिरी होगी। इसके पहले आम दिनों की तरह रामलला के पूजन -अर्चन का क्रम चलता रहा।

Sun, 21 Jan 2024 03:39 PM
'कल भगवान राम के विराजमान होने का इंतजार कर रही पूरी दुनिया'

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राण प्रतिष्ठा पर कहा कि राम पूरे संसार में हैं। ये राम युग फिर से देश में आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें ये दिन देखने को मिल रहा है। पूरी दुनिया कल राम भगवान के विराजमान होने का इंतजार कर रही है। अब ये इंतजार समाप्त हो रहा है।

Sun, 21 Jan 2024 02:15 PM
श्री श्री रविशंकर अयोध्या पहुंचे

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए श्री श्री रविशंकर रामनगरी अयोध्या पहुंच गए हैं।

Sun, 21 Jan 2024 01:09 PM
कंगना ने हनुमान गढ़ी मंदिर में लगाई झाड़ू

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार को अयोध्या के हनुमान गढ़ी में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने झाड़ू लगाया।

Sun, 21 Jan 2024 01:09 PM
अयोध्या पहुंचे कुमार विश्वास

22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए मशहूर कवी कुमार विश्वास अयोध्या पहुंचे। इस दौरान अयोध्या एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने उनके पैर धोए।

Sun, 21 Jan 2024 01:02 PM
कंगना रनौत बोलीं- लंबे वनवास के बाद घर आ रहे हैं राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार को अयोध्या में स्वामी रामभद्राचार्य से खास मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर तस्वीरों के साथ पोस्ट भी किया।

Sun, 21 Jan 2024 12:29 AM
अयोध्या रवाना हुए अभिनेता अनुपम खेर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने कहा, '...मन में बहुत भावनाएं हैं। बहुत सालों तक हमने इस शुभ दिन का इंतजार किया और कल वो दिन आ जाएगा।"

Sun, 21 Jan 2024 11:15 AM
अखिलेश यादव बोले- भगवान श्रीकृष्ण में भगवान राम को देखता हूं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि एक बड़े संत ने कहा है कि भगवान कृष्ण की लोकप्रियता भगवान राम से बहुत ज्यादा है, लेकिन मैं भगवान श्रीकृष्ण में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीराम में भगवान श्रीकृष्ण को देखता हूं। जब भगवान बुलाएंगे तो जाऊंगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा हमें अपने नेताओं को बांधना चाहिए और भाजपा को भी अपने नेताओं को बांधना चाहिए।

Sun, 21 Jan 2024 10:25 AM
आज शाम नए मंदिर में रखी जाएगी रामलला की मूर्ति

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि रामलला की मूर्ति जो वर्तमान में अस्थायी मंदिर में है, आज शाम 8 बजे नए मंदिर में रखी जाएगी, जहां नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठान कल की जाएगी।

Sun, 21 Jan 2024 09:29 AM
'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि इस जीवनकाल में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देख सकूंगी'

गायिका मैथिली ठाकुर ने अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा, "पूरा देश राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्साहित है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं अपने इस जीवनकाल में इस समारोह को देख सकूंगी।"

Sun, 21 Jan 2024 08:49 AM
पीएम मोदी आज करेंगे रामसेतु का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आज रामसेतु का दौरा करेंगे। आज 114 कलशों के जल से रामलला की मूर्ति का स्नान कराया जाएगा।

Sun, 21 Jan 2024 08:00 AM
मेनका गांधी ने जगत गुरु रामभद्राचार्य का लिया आशीर्वाद

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी शनिवार को अयोध्या पहुंचीं। यहां उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य के कथा स्थल पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। कथा सुनने के बाद वह हनुमानगढ़ी पहुंचीं और हनुमानजी महाराज का दर्शन किया। हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद रामलला मंदिर परिसर में भी गई और वहां पर हो रहे कार्य आदि को देखने के बाद लौट गईं।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग