
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में नए राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो गए हैं। आज तीसरा दिन है। आज यानी 18 जनवरी को रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित कर दी गई है। कल यानी 19 जनवरी की सुबह औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास और शाम को धान्याधिवास होगा, 20 जनवरी की सुबह शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास, 21 जनवरी की सुबह मध्याधिवास और शाम को शय्याधिवास होगा, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी।
18Jan , 2024 6:23 pm
राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला आसन पर विराजमान
अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में रामलला अपने आसन पर विराजमान हो गए हैं। उनकी अचल मूर्ति को बुधवार देर रात गर्भगृह में पहुंचा दिया गया था। इसके लिए जरूरी कर्मकांड गुरुवार दोपहर से ही शुरू कर दिए गए थे। कर्मकांड की शुरुआत गणेश पूजन के साथ हुई। किसी भी अनुष्ठान के शुभारंभ से पहले भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। इसी मान्यता के चलते गणेश पूजन व अंबिका पूजन के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ
18Jan , 2024 6:18 pm
रामलला को महेश्वर सिंह भेंट करेंगे चांदी की चरण पादुका
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भगवान रघुनाथ के मुख्य सेवक महेश्वर सिंह चांदी से बने चौउंर, चरण पादुका और चौकी लेकर रवाना हो गए। महेश्वर सिंह गुरुवार सुबह 11:15 बजे सरवरी से अयोध्या के लिए निकले, उनके साथ रघुनाथ के पुजारी दिनेश किशोर व अयोद्यानंद वजीर भी जा रहे हैं। महेश्वर सिंह रघुनाथ की ओर से पूजा-अर्चना व आरती के समय इस्तेमाल किए जाने वाले चौउंर, चरण पादुका और चौकी को भगवान श्रीराम को भेंट स्वरूप प्रदान करेंगे।
18Jan , 2024 4:18 pm
अयोध्या को फूलों से सजाया जा रहा
राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या शहर को फूलों से सजाया जा रहा है।
18Jan , 2024 3:21pm
22 जनवरी को सभी केंद्रीय संस्थानों में रहेगा हाफ-डे
केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर देश भर में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की बंदी की घोषणा की है।
18Jan , 2024 3:21 PM
शाम तक राम मंदिर में आसन पर विराजमान होंगे रामलला
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कर्मकांड शुरू हो गया। रमलला की मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा दिया गया। शाम तक गर्भगृह में रामलला सिंहासन पर विराजमान हो जाएंगे।
18Jan , 2024 2:26 PM
फारूक अब्दुल्ला औ राम मंदिर के खिलाफ केस लड़ने वाले कपिल सिब्बल भी हुए राममय
राम मंदिर को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला के बीच बातचीत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दोनों नेता इस बातचीत के दौरान देश के तमाम मुद्दों पर बात करते हैं। वहीं दोनों ने राम मंदिर के साथ भगवान राम के जीवन पर भी बात की।
18Jan , 2024 1:36 PM
हैदराबाद में रामभक्तों ने किया महायज्ञ
राम भक्तों ने हैदराबाद के कालबैरव हनुमान मंदिर पुराने शहर हुसैनी आलम क्षेत्र में लोक शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया।
18Jan , 2024 12:56 PM
योगी के मंत्री ने चंपत राज गिफ्ट में दिए 10 हजार कड़ा
उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को फिरोजाबाद का 10,000 प्रसिद्ध कांच का 'कड़ा' सौंपा, जिस पर 'जय श्री राम' लिखा हुआ था।
18Jan , 2024 12:26 PM
PM मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किए
पीएम मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किए। पीएम ने इसी के साथ दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। इस डाक टिकट पर अलग-अलग डिजाइन भी बने हैं। डिजाइन में राम मंदिर चौपाई मंगल भवन अमंगल हारी सूर्य सरयू नदी और मंदिर और ऐसी ही कई मूर्तियां शामिल हैं।
18Jan , 2024 12:08 PM
भगवान राम की मूर्ति को 'गर्भगृह' में रखी गई
भगवान राम की मूर्ति को 'गर्भगृह' में रखा गया है। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा होगी।
18Jan , 2024 11:20 AM
रामभक्तों ने बेंगलुरु से अयोध्या रवाना
रामभक्तों ने बेंगलुरु से अयोध्या के लिए उड़ान भर लिए हैं। राम भजन गाते हुए उड़ान भरी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बेंगलुरु, कोलकाता और अयोध्या के बीच पहली एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान को हरी झंडी दिखाई थी।
18Jan , 2024 09:40:09 AM
Ayodhya Ram Mandir Live: आज का कार्यक्रम
गुरुवार को मध्याह्न 1:20 बजे संकल्प होगा। उसके बाद गणेशाम्बिकापूजन, वरुणपूजन, चतुर्वेदोक्त पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, वसोर्धारापूजन (सप्त घृत मातृका पूजन), आयुष्यमन्त्रजप, नान्दीश्राद्ध, आचार्यादिचऋत्विग्वरण, मधुपर्कपूजन, मण्डपप्रवेश, पृथ्वी- कूर्म- अनन्त- वराह-यज्ञभूमि-पूजन, दिग्ररक्षण, पञ्चगव्य - प्रोक्षण, मण्डपाङ्ग वास्तुपूजन, वास्तु बलिदान, मण्डप सूत्रवेष्टन, दुग्ध- धारा, जलधाराकरण, षोडशस्तम्भपूजनादि मण्डपपूजा (तोरण, द्वार, ध्वज, आयुध, पताका, दिक्पाल, द्वारपालादिपूजा), मूर्ति का जलाधि वास, गन्धादिवास, सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी।
18Jan , 2024 09:20:09 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया रामभजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उड़िया भाषा में भजन शेयर किया है। आप भी महसूस करें, भक्ति की इस दिव्य भेंट को।
18Jan , 2024 08:15:09 AM
सुरक्षा की फुलप्रूफ व्यवस्था
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले सुरक्षा की फुलप्रूफ व्यवस्था कर ली गई है। लता मंगेशकर चौक पर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी दस्ते के कमांडो को तैनात किया गया है।
18Jan , 2024 08:00:09 AM
क्लॉक टॉवर पर श्रीराम
देहरादून शहर में क्लॉक टॉवर पर लेजर लाइट के माध्यम से भगवान राम की तस्वीरें पेश की जा रही हैं।
18Jan , 2024 07:51:09 AM
मंदिर में रामलला
रामलला के विग्रह को मंदिर में सुरक्षित उतार कर गर्भ गृह की चौखट पर पहुंचाया गया। मूर्ति को क्रेन की मदद से अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई थी।
Updated on:
18 Jan 2024 06:24 pm
Published on:
18 Jan 2024 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
