scriptAyodhya Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भक्तों के लिये दिसंबर 2023 से शुरू होंगे दर्शन, 2025 तक बनकर हो जाएगा तैयार | Ayodhya Ram Mandir will open for devotees in December 2023 | Patrika News

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भक्तों के लिये दिसंबर 2023 से शुरू होंगे दर्शन, 2025 तक बनकर हो जाएगा तैयार

locationअयोध्याPublished: Aug 05, 2021 09:19:11 am

Ayodhya Ram Mandir: श्री रामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर को दिसंबर 2023 में दर्शन के लिये खोल दिया जाएगा। श्रृद्धालु मंदिर के गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भक्तों के लिये दिसंबर 2023 से शुरू होंगे दर्शन, 2025 तक बनकर हो जाएगा तैयार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भक्तों के लिये दिसंबर 2023 से शुरू होंगे दर्शन, 2025 तक बनकर हो जाएगा तैयार

अयोध्या. Ayodhya Ram Mandir: श्री रामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर को दिसंबर 2023 में दर्शन के लिये खोल दिया जाएगा। श्रृद्धालु मंदिर के गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। उसके बाद रामलला के दर्शन के साथ-साथ मंदिर की दूसरी और तीसरी मंजिल का निर्माण जारी रहेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर की नींव भरने का काम करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। दिसंबर 2023 तक गर्भगृह और पहले तल का काम पूरा हो जाएगा। जबकि 2025 तक मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमिपूजन किया था। इसके एक साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी।
900 से 1000 करोड़ रुपये का आयेगा खर्च

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर शिलान्यास की पहली सालगिरह होगी। आपको बता दें कि राम मंदिर का निर्माण कार्य अयोध्या में काफी तेजी से चल रहा है। ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 110 एकड़ में राम मंदिर कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। पूरे राम मंदिर के निर्माण में करीब 900 से 1000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और यह प्रोजेक्ट 2025 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। जबकि 67 एकड़ भूमि में बन रहे राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।
ऐसी होगी नई अयोध्या

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर कॉम्प्लेक्स में म्यूजियम, आर्काइव, रिसर्च सेंटर, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, गेस्ट हाउस, प्रसाद बनाने और वितरण के साथ संतों, फजरियों के लिए जगह होगी। जितने भी देशों में रामायण लिखी गई है, यहां उन सबकी प्रतियां रहेंगी। साथ ही राम मंदिर से जुड़ा इतिहास जैसी चीजें संजोने की भी व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के मुताबिक राम नवमी के दिन सूर्य की रोशनी सीधी गर्भगृह में विराजमान रामलला पर पड़े इसकी भी खास व्यवस्था की जा रही है। राम मंदिर परिसर के पास हेरिटेज बिल्डिंग्स का रखरखाव भी होगा। इसमें कुबेर महल, सीता कुंड जैसे स्थानों को अति आधुनिक मंदिर का स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें प्राचीन भारत की भी झलक दिखाई पड़ेगी। इसके अलावा रामभक्त मंदिर निर्माण अपनी आंखों से देख सकेंगे, इसके लिए एक व्यू पॉइंट भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा हिंदू संस्कृति के बारे में भी बताया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो