30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में श्रीराम मंदिर डिजाइन में परिवर्तन, नींव की लेयर बढ़ाई

- अब 44 के बजाय 48 लेयर पर टिकेगी नींव

2 min read
Google source verification
Why Ram mandir trust buys 2 crore land for 18.5 crores in ayodhya

Ayodhya

अयोध्या. Shri Ram Mandir Design Changes अयोध्या में श्रीराम मंदिर का कार्य तेज गति से चल रहा है। राम मंदिर नींव की डिजाइन के 42 लेयर तैयार हो चुके हैं। पर राम मंदिर डिजाइन में अचानक आंशिक परिवर्तन करना पड़ा। अब नींव की लेयर की संख्या बढ़कर 44 के बजाय 48 लेयर कर दी गई है। यही नहीं राफ्ट की मोटाई भी कम की गई है। पूर्व डिजाइन के अनुसार, राफ्ट की मोटाई ढाई मीटर थी, जिसे घटाकर अब डेढ़ मीटर कर दी गई है।

रामघाट में छेनी-हथौड़ी की गूंज: राम मंदिर का निर्माण With Mahendra Pratap Singh Episode- 57

42 लेयर तैयार :- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि, नींव की डिजाइन के अनुसार 44 लेयर का निर्माण होना था। अब उसमें 4 लेयर और बढ़ा दी गई हैं। अभी फिलहाल 42 लेयर बनकर तैयार हो चुकी हैं।

नवंबर के पहले हफ्ते में प्लिंथ :- अनिल मिश्र ने बताया कि, एक लेयर बनाने में करीब दो दिन लग जाता है। ऐसी उम्मीद है कि 20 सितंबर तक लेयर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद राफ्ट का निर्माण शुरू होगा, यह अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। विंध्यवासिनी धाम मिर्जापुर के लाल बलुआ पत्थरों से अक्तूबर के लास्ट या नवंबर के पहले हफ्ते में प्लिंथ का निर्माण शुरू हो जाएगा।

नए लुक पर लगातार मंथन :- अयोध्या को लगातार एक नया लुक देने पर मंथन हो रहा है। अब 22 करोड़ रुपए की लागत से गुप्तारघाट को कुछ इस अंदाज में विकसित किया जाएगा कि वह मनमोह लेगा। इसके अलावा पंखमुखी महादेव मंदिर से एक नया लिंक रोड बनाया जाएगा।

नए कार्यों पर सहमति :- जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह ने सिंचाई, उद्यान, राजस्व, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों साथ निरीक्षण किया और पूरे प्रोजेक्ट का गंभीरता से अध्ययन किया है। और समस्त कार्य को फाइनल कर दिया है। जिलाधिकारी ने इसके डीपीआर तैयार कराकर कार्य शुरू किए जाने की हिदायत दी है।