
मोदी के सांसद और योगी के विधायक भी उतरे राम मंदिर के समर्थन में, दिया विहिप का साथ
अयोध्या . 25 नवंबर को यहां आयोजित विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा में लाखों राम भक्तों ने शिरकत की। इस दौरान राम मंदिर बनाने के लिए संकल्प लिया गया। विहिप की धर्म सभा में भाजपा के कई सांसद, विधायक भी नजर आए। वे मंच पर तो नहीं दिखे लेकिन धर्मसभा लेकिन रामभक्तों की पहली पंक्ति में जरूर नजर आए। यही नहीं भाजपा के नेताओं ने रामभक्तों के लिए जलपान आदि की भी व्यवस्था कराई थी।
विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा को बीजेपी और आरएसएस का खुला समर्थन था। धर्मसभा में बीजेपी और आरएसएस के नेता भले ही मंच पर नजर नहीं आए, लेकिन वे मंच के आगे पहली पंक्ति में बैठे जरूर नजर आए गए। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह, के साथ कई विधायक मौजूद थे। वहीं जगह-जगह पर बीजेपी नेताओं की ओर से नाश्ते के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉल्स पर धर्मसभा में जाने वाले सभी लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई है। इस धर्मसभा को बीजेपी का खुला समर्थन था, बीजेपी के तमाम नेता धर्मसभा में भाग लेने अयोध्या पहुंचे थे। धर्मसभा को बीजेपी व आरएसएस का भी पीछे से पूरा समर्थन मिल रहा था। भले ही मंच पर बीजेपी या आरएसएस का कोई पदाधिकारी न दिखाई दिया लेकिन धर्मसभा के समर्थन में सबने अपनी ताकत झोंक दी थी।
भाजपा के तमाम नेता जो आज सांसद और विधायक हैं वे आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से कहीं से न कहीं से जुड़े हैं। भाजपा भी हिंदुत्व को लेकर राजनीति करती है तो ऐसे में विहिप की धर्मा सभा को बीजेपी सांसदों और विधायकों द्वारा अपना समर्थन देना कोई बड़ी बात नहीं है। बीजेपी के कई विधायक और सांसद विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा को सफल बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक दिए थे।
Published on:
25 Nov 2018 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
