22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya News: ‘मैंने 4 साल पहले ही बोल दिया था’, राम मंदिर दान विवाद पर बीजेपी के कद्दावर नेता बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में पहले दिन से ही खेल चल रहा है और यही वजह है कि वह आज तक दर्शन करने नहीं गए।
2 min read
Google source verification
Ayodhya News, Ram Mandir Donation Scam, Brij Bhushan Sharan Singh, WFI Chief, UP Politics, UP News in Hindi, अयोध्या न्यूज़, राम मंदिर चंदा विवाद, बृजभूषण शरण सिंह, Ram Mandir Theft, Ram Mandir Scam Case Update

राम मंदिर चंदा विवाद पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान (फोटो- पत्रिका)

Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर में कथित चंदा चोरी और हेराफेरी का विवाद अब थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। साधु-संतों और विपक्षी नेताओं के बाद अब रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह ने भी इस मुद्दे पर एक बड़ा और बेबाक बयान दिया है। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बृजभूषण ने मंदिर ट्रस्ट और वहां की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

'मैंने 4 साल पहले ही खोल दी थी पोल'

राम मंदिर चंदा विवाद पर बातचीत करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मंदिर को लेकर मुझे जो भी बोलना था वह मैं बहुत पहले ही बोल चुका हूं। उन्होंने दावा किया कि जब इस पूरे संसार में किसी ने भी मंदिर के कामकाज और चंदे की गड़बड़ी पर आवाज नहीं उठाई थी तब मैंने 4 साल पहले ही इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात कह दी थी।

बृजभूषण ने कहा- वहां पहले दिन से ही चल रहा है खेल

पूर्व WFI चीफ ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए एक और चौंकाने वाली बात कही। उन्होंने साफ और कड़े शब्दों में कहा- "यही वह सबसे बड़ी वजह है, जिसके कारण मैं आज तक राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करने नहीं गया।" बृजभूषण ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम पर वहां पहले दिन से ही आस्था के नाम पर सिर्फ खेल चल रहा है।

बृजभूषण ने कहा था- इस मामले में कई बड़े लोग शामिल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने पर बृजभूषण ने खुलकर बयान दिया था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावे चोरी का मामला उठाया था, तब बृजभूषण शरण सिंह ही बीजेपी के पहले नेता थे, जिन्होंने इस पर बयान दिया था।

बृजभूषण ने कहा था- यदि वे कुछ बोलेंगे तो उनका नुकसान हो जाएगा, क्योंकि इस मामले में कई बड़े लोग शामिल हैं। बृजभूषण ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि कोई भी मुद्दा बिना किसी वजह के नहीं उठता और बिना आग के धुआं नहीं होता।

15 दिन बढ़ा SIT जांच का समय

बता दें राम मंदिर चंदा चोरी मामले की तह तक जाने के लिए यूपी सरकार ने एसआईटी को 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। अयोध्या पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को 24 घंटे की रिमांड पर लेकर मंदिर परिसर में क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। कस्टडी के दौरान एसआईटी आरोपी से यह उगलवाने में जुटी है कि चोरी को कैसे अंजाम दिया गया और पैसे कहां छिपाए गए हैं। इसके साथ ही वारदात में शामिल अन्य लोगों को लेकर भी अविनाश से कड़ी पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही पूरी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग