6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brij bhushan singh: कोर्ट से राहत के बाद अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन, 100 गाड़ियों का काफिला, ‘शेर आया’ के नारों से गूंजीं सड़कें

Brij Bhushan Singh: दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहली बार अयोध्या पहुंचे। जहां समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। करीब 100 गाड़ियों के काफिले, 'शेर आया' के नारों और हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद वह गोंडा की 'सत्यमेव जयते' रैली के लिए रवाना हुए।
2 min read
Google source verification
brijbhushan

बृजभूषण सिंह की रैली फोटो सोर्स फेसबुक अकाउंट

Brij Bhushan Singh: दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पहला सार्वजनिक दौरा गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन में बदल गया। अयोध्या एयरपोर्ट पर समर्थकों की भारी भीड़, फूल-मालाओं से स्वागत, करीब 100 गाड़ियों का काफिला और 'शेर आया' के नारों के बीच उनका रोड शो चर्चा का केंद्र बन गया। हाईवे पर कई जगह जाम लगा। जिसके बाद उनका काफिला गोंडा के नंदिनी नगर के लिए रवाना हुआ।

महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पहले से ही बड़ी संख्या में समर्थक महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद थे।
जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकले। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला शहर की सड़कों पर निकला। जिसने देखते ही देखते शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया।

शेर आया, शेर आया, समर्थकों ने जगह-जगह किया स्वागत

खुली जीप में सवार बृजभूषण शरण सिंह का समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान 'शेर आया, शेर आया' के नारे लगातार गूंजते रहे। बताया जा रहा है कि काफिले में करीब 100 चारपहिया वाहन शामिल थे। प्रयागराज और लखनऊ हाईवे पर बड़ी संख्या में समर्थकों और वाहनों के पहुंचने से कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई। पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी।

'सत्यमेव जयते' रैली बनी चर्चा का विषय

अयोध्या पहुंचने के बाद बृजभूषण शरण सिंह सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर से निकलने के बाद वह सीधे गोंडा जिले के नंदिनी नगर में आयोजित 'सत्यमेव जयते' रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। जहां बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की तैयारी पहले से की गई थी। इस मौके पर उनके पुत्र और विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि अदालत से बरी होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इसी खुशी को साझा करने के लिए भव्य स्वागत और विशाल रैली का आयोजन किया गया है। बृजभूषण शरण सिंह का यह दौरा अब राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग