29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर चढ़ावा केस: चंपत राय से पूछताछ कर पुलिस ने दर्ज किया बयान, जांच में ट्रस्ट के बड़े नामों की एंट्री

Champat Rai statement Ram Mandir : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई! पुलिस ने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया। आरोपी अविनाश शुक्ला का ₹5 लाख नकद और काले बैग के साथ एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
2 min read
Google source verification
Ram Mandir Donation Scam

Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर दान गबन मामले में पुलिस ने दर्ज किए चंपत राय के बयान, PC- Patrika

अयोध्याराम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित अनियमितताओं की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में जांच टीम ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार, मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ट्रस्ट से जुड़े अन्य प्रमुख पदाधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि मामले के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों के बयान महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।

इस्तीफे के बाद बढ़ी चर्चा

चंपत राय का बयान ऐसे समय में दर्ज किया गया है, जब उन्होंने हाल ही में ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिया है। पिछले कुछ दिनों से इस मामले को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में लगातार चर्चाएं चल रही थीं। इसी बीच ट्रस्ट ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनके इस्तीफे की पुष्टि की थी।

शिकायत से पहले शुरू हुई थी कार्रवाई!

सूत्रों के मुताबिक, मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जानकारी ट्रस्ट को पहले ही मिल चुकी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने औपचारिक शिकायत दर्ज होने से पहले ही प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

जानकारी के अनुसार, 5 जून को चंपत राय के निर्देश पर ट्रस्ट के प्रतिनिधि पुलिस टीम के साथ आरोपी अविनाश शुक्ला के ठिकाने पर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और उसके कब्जे से नकदी भी बरामद की थी।

हालांकि उस समय तक ट्रस्ट की ओर से कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। बाद में 7 जून को यह मामला सार्वजनिक रूप से सामने आया, जिसके बाद जांच ने गति पकड़ी।

CCTV फुटेज ने बढ़ाए सवाल

जांच के दौरान सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने मामले को और चर्चा में ला दिया। बताया जा रहा है कि यह फुटेज 5 जून 2026 की रात का है, जिसमें पुलिसकर्मी और कुछ अन्य लोग आरोपी अविनाश शुक्ला को हिरासत में लेकर एक सफेद कार की ओर ले जाते दिखाई देते हैं।

वीडियो में अविनाश के हाथ में एक काला बैग भी नजर आता है। सूत्रों का दावा है कि बरामद की गई नकदी इसी बैग में रखी गई थी। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आरोपी के पास से लाखों रुपये बरामद किए गए थे, जिनकी जांच की जा रही है।

अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार

चढ़ावा गड़बड़ी मामले में अब तक कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रामशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव शामिल हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, सभी आरोपी मंदिर में प्राप्त नकदी और अन्य चढ़ावे की गणना एवं उससे जुड़ी प्रक्रियाओं में किसी न किसी रूप में शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग