12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामभक्तों के लिए खुले घरों के दरवाजों से आया रोजगार, अयोध्या में घर बन रहे आतिथ्य गृह

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्यावासियों ने अपने घरों को आतिथ्यगृह में ढाल दिया है। रामनगरी के करीब 2 हजार परिवार रामभक्तों को ठहरने, विश्राम, भोजन आदि सेवाएं देकर आय के स्रोत बना रहे हैं तो सेवाभाव का भी अनुभव कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने ऐसे घरों के लिए लाइसेंस भी जारी किए हैं।

2 min read
Google source verification
Ayodhya News

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या होटलियर एसोसिएशन की माने तो महाकुंभ के 45 दिन के दौरान अयोध्या में महज होटल रेस्टोरेंट ने 50 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार किया है। इनमें करीब 25 करोड़ रुपए रेस्टोरेंट और इतने ही होटल व होम स्टे संचालकों ने कमाए हैं। व्यावसायियों का कहना है कि अयोध्या के दो हजार से अधिक घरों मेंं पेइंग गेस्ट रखने का चलन हो गया है। शहर में होटल व्यावसाय के साथ-साथ गेस्ट हाउस और होम स्टे ने तेजी से बढ़ने लगा है।

भजन-भोजन से दिन की शुरुआत

अयोध्या के घर-घर में प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। पेइंग गेस्ट सिस्टम में मेहमान को सुबह चाय के बाद घर में बने मंदिर में दर्शन करवाए जाते हैं। भगवान को भोग लगाकर उसे ही भोजन में परोसा जाता है। ऐसे भक्तिमय ट्रीटमेंट से आध्यात्म की नगरी में आए मेहमानों का उत्साह और आनंद दोगुना हो जाता है। इसी तरह से रामनवमी, रामजानकी विवाह, विजयादशमी और दीपावली आदि पर्व-त्योहारों पर उत्सव का आनंद बढ़ जाता है।

चार हजार ई-रिक्शा से मिला रोजगार

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को राम मंदिर तक पहुंचाने के लिए फिलहाल सार्वजनिक परिवहन सेवा के नाम पर बाइक, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा ही है। ऐसे में रेल और रोडवेज से आने वाले यात्रियों को मंदिर, होटल, गेस्ट हाउस तक पहुंचाने के लिए स्थानीय युवाओं ने बाइक पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार शहर में पहले 4-5 सौ बैटरी रिक्शा चल रहे थे। महाकुंभ के दौरान करीब 4 हजार बैटरी रिक्शा संचालित होने लगे है। महाकुंभ के दौरान इन रिक्शा चालकों ने प्रतिदिन दो हजार रुपए तक कमाई की है।

12-15 हजार कमरे उपलब्ध

22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पर्यटन विभाग ने करीब 800 लोगों को होम स्टे का लाइसेंस जारी किया था। महाकुंभ के दौरान दो हजार से अधिक लाइसेंस जारी होने से होटलों के अलावा 12-15 हजार कमरे उपलब्ध कराए गए हैं।
अरूण कुमार अग्रवाल, उप सचिव, अयोध्या होटेलियर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश