अयोध्या. प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करने वाले भाजपा के नेता और उनके समर्थक कानून व्यवस्था का कितना सम्मान करते हैं इसकी एक तस्वीर सामने आई है धार्मिक नगरी अयोध्या में । जहां पर चल रहे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और सपा के समर्थक भीड़ गए और दोनों में जमकर मारपीट हो गई । दिलचस्पी बात यह रही की पूरी घटना मतदान केंद्र के ठीक सामने हुई और पुलिस मूकदर्शक बनी सब कुछ देती रही । हंगामा होता देख कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा कर मामले को सुलझाया जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरु हो पाई ।