Ayodhya News: अयोध्या का एक मुहल्ला जो निषाद समाज की बस्ती है। वहां पर धनीराम मांझी निषाद के घर सूचना आई कि आपके घर एक नेता जी भोजन करने आने वाले हैं। महज आधे घंटे पहले आई सूचना से परिवार में हड़बड़ी मच गई। क्या खाएंगे और क्या बनाएं यही धनीराम की पत्नी सोचने लगी। उनको नहीं मालूम था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर भोजन करने आ रहे हैं। जल्दी-जल्दी चावल, दाल और सब्जी बनाया गया। इतनी देर में मुहल्ले को सुरक्षा एजेसिंयों ने घेर लिया था।