10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामलला का दर्शन करने नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन पहुंचे अयोध्या, बोले- कल्याण सिंह के साथ पहली बार आया था रामनगरी

Nagaland Governor La Ganesan: नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन भगवान राम का दर्शन करने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के साथ पहली बार अयोध्या आया था, अब रामलला का दर्शन करने आया हूं।

2 min read
Google source verification
Nagaland Governor La Ganesan reached Ayodhya to darshan of Ram Lalla

Nagaland Governor La Ganesan: नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर उन्हें सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह प्रमुख रूप से रामलला के दर्शन के लिए आए हैं।

उन्होंने कहा कि कई साल पहले अयोध्या आया था। राम मंदिर निर्माण के बाद तुरंत अयोध्या आने का प्रयास किया था, लेकिन किसी वजह से नहीं आ पाया। आज प्रमुख रूप से रामलला के दर्शन के लिए आया हूं।

यह भी पढ़ें:Delhi- NCR में रहने वाले हो जाएं सावधान! हीटवेव का अलर्ट, बिजली की बढ़ी मांग

कल्याण सिंह के साथ पहली बार आया था अयोध्या

नागालैंड गर्वनर ने कहा कि जब कल्याण सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, उस समय मैं अयोध्या आया था। अब नए मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने के बाद दर्शन करने आया हूं। राम मंदिर से अयोध्या ही नहीं पूरे देश में स्फूर्ति मिली है।

रामलला का दर्शन अब तक कर चुकी हैं कई बड़ी हस्तियां

गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इस दौरान आरएसएस चीफ मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत देश की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब तक देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई बड़ी हस्ती प्रभु श्री राम के दर्शन कर चुकी है।

इससे पहले गुरुवार को रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन किए थे। रामलला के दर्शन के बाद वह भावुक नजर आईं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मैं जब भी अयोध्या आती हूं, मुझे बहुत अच्छा लगता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा था कि इस बार 400 पार होगा।

यह भी पढ़ें:अब मां गंगा ही हमार माई हइन… पीएम मोदी ने वाराणसी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन को किया संबोधित


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग