
अयोध्या संसद अवधेश प्रसाद।PC: IANS
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज मानसून सत्र की शुरुआत हुई है। देश की जनता जानना चाहती है कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद प्रधानमंत्री ने किस तरह के कदम उठाए हैं, कितने आतंकवादियों का खात्मा किया है। इसी की जानकारी पूरा विपक्ष जानना चाहता है। संसद के मानसून सत्र में प्रधानमंत्री को रहना चाहिए था और सबसे पहले पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लिए गए फैसले को सदन में स्पष्ट करना था। लेकिन, वह इन सारे मुद्दों से बचना चाहते हैं।
संसद ने कहा कि पहलगाम की घटना बेहद दुखद और दर्दनाक है। इसने हमारे देश के सभी नागरिकों के दिलों को गहराई से झकझोर दिया है। यह एक हृदय विदारक और भयावह घटना है। जब यह घटना हुई, तो नागरिक और सभी राजनीतिक दलों सहित पूरा देश सरकार के साथ एकजुट होकर खड़ा था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संसद में उनको बोलने नहीं दिया जाता है। इस पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। उनको अपनी बात रखने के लिए पूरा समय देना चाहिए।
सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि अयोध्या में रामपथ निर्माण के नाम पर कई परिवारों को बेघर कर दिया गया है। प्रदेश में आज भी लाखों परिवार ऐसे हैं, जो बेघर हैं। योगी सरकार ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। एयरपोर्ट बनाने के नाम पर किसानों की जमीनें ले ली गई और मुआवजा नहीं दिया गया।
Updated on:
22 Jul 2025 08:49 am
Published on:
22 Jul 2025 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
