1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akhilesh Yadav Fan: यह कैसी दीवानगी ! अखिलेश से मिलने को सात बार घर से भाग चुका यह लड़का

Akhilesh Yadav Fan: सपा मुखिया अखिलेश यादव का एक ऐसा फैन, जो उनसे मिलने के लिए सात बार अपने घर से भाग चुका है। आइए आपको बताते हैं कि ये फैन कौन है और कहां का है।

2 min read
Google source verification
Akhilesh Yadav Fan

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए आजमगढ़ का एक नाबालिग लड़का अपने घर से भागकर लखनऊ पहुंच गया। फिलहाल, लड़के को Child Welfare Committee को सौंप दिया गया है। साथ ही, उसके परिवार को उसके वहां होने की जानकारी दे दी गई है।

पहली बार 10 साल की उम्र में भागा था लड़का
ये पहली बार नहीं है जब ये लड़का अपने घर से भागा हो। बताया जा रहा है कि अखिलेश से मिलने के लिए ये लड़का कई बार अपने घर से भाग चुका है। लड़का पहली बार अपने घर से 10 साल की उम्र में भागा था। अखिलेश यादव से मिलने के लिए वह दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में जा चुका है।

26 मार्च 2023 को यह लड़का अपने घर से लापता हो गया था। फिर लड़के के माता-पिता ने चाइल्ड लाइन से बातचीत की। इतना ही नहीं, ऑफिसर्स को उसके घर से भागने के पीछे का कारण भी बताया। इसके बाद चार चाइल्ड लाइन कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव के घर के आसपास तैनात किया गया। हालांकि, पहली रात लड़के का कोई पता नहीं चल पाया था।

SP कार्यालय के बाहर चाइल्ड लाइन कार्यकर्ताओं को मिला लड़का
चाइल्ड लाइन को-ऑर्डिनेटर विवेक शर्मा ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया, “लड़के का पता लगाने के लिए चाइल्ड लाइन कार्यकर्ताओं को बंदरिया बाग, दिलकुशा मार्ग और हजरतगंज में तैनात किया गया था। विक्रमादित्य मार्ग पर एक रेहड़ी वाले से पता चला था कि इस इलाके में उसने ऐसा ही एक लड़का देखा है। अगले दिन, चाइल्ड लाइन वर्कर्स ने विक्रमादित्य मार्ग पर बने SP कार्यालय के बाहर लड़के को रोड पर खड़ा देखा।”

यह भी पढ़ें: फतेहपुर में बुजुर्ग ने काट डाली अपनी ही जुबान, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

अखिलेश यादव के घर में घुसने की लड़के ने की थी कोशिश
“लड़के ने समाजवादी पार्टी की टोपी पहन और गले में एक गमछा लपेट रखा था। लड़के से जब पूछताछ किया गया तो पता चला कि उसने अखिलेश यादव के घर में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन उनके गार्ड ने उसे रोक दिया था।” फिलहाल लड़के को सरकारी बाल आश्रय गृह में रखा गया है। उसके माता-पिता के आने के बाद उसे वहां से जाने दिया जाएगा।