11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आरोप, बौखलाया प्रशासन रच रहा षडयंत्र

नाराज आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा धरने को कोई भी अगर कुचलने का काम करेगा तो हम उसके खिलाफ भी सड़कों उतरने का काम करेंगे

2 min read
Google source verification
Anganwadi workers Protest

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन

आजमगढ़. आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने 17सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को 20वें दिन रिक्शा स्टैण्ड पर धरना व रैली सीमा यादव की अध्यक्षता में निकाली गयी। धरने को सम्बोधित करते हुये जिला अध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि शासन प्रशासन हमारे धरने को खत्म करने का हर हथकंडा अपना रही है। लेकिन हम कार्यकत्रियां व सहायिका अपने हक को लेकर ही रहेंगे। धरने को कोई भी अगर कुचलने का काम करेगा तो हम उसके खिलाफ भी सड़कों उतरने का काम करेंगे। उन्होनें कहा कि 10अक्टूबर को लखनऊ जीपीओ पार्क में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकत्री अपनी आवाज बुलन्द करेंगे। हमारे लोकतान्त्रिक धरने से जिला प्रशासन बौखला गया इसलिए षडयन्त्र के तहत दूसरे गुट को फर्जी तरीके से खड़ा करके उनसे जबरन विभागीय कार्य शुरू करवाना चाह रहा है।

इस दौरान एशोसिएशन का प्रतिनिधिमण्डल एसडीएम (वृत्त) से मिलकर पत्रक सौंपा। जिसमें श्रीमती सीमा यादव ने सम्बन्धित अधिकारी को बताया कि हाईकोर्ट का आदेश है कि आंगनबाड़ी संगठन में कोई भी पुरूष पदाधिकारी नहीं हो सकता है ऐसे एक अन्य गुट के जिसके प्रदेश अध्यक्ष ही पुरूष है। और हमारे संगठन में हर पद पर महिला काबिज है। ऐसे में फर्जी गुटो के खिलाफ प्रशासन कार्यवाही करें।

जिला महामंत्री लक्ष्मी सिंह व जिला संरक्षक संजीवन कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से कहाकि अपने हक के लिए हमें जहां भी धरना देने की आवश्यकता पड़ेगी हम वहां जायेंगे और पूरी दमदारी के साथ लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। इसके लिए हमें जो भी कुछ करना पड़ेगा वह हम सभी कार्यकत्री व सहायिका एक साथ होकर लड़ाई लड़ेंगे। सरकार आंगनबाड़ियों के सब्र की परीक्षा न ले अन्यथा अंजाम 2019 में बुरा हो सकता है। वहीं अधिकारी भी बदले की भावना से हमारे धरने को कुचलने का काम कर रहे।

धरने में रीता यादव, त्रिरत्नप्रिया, संगीता गोंड, वन्दना पाठक, ममता निगम, लक्ष्मी गोंड, कंचन राय, शशिकला, सुनीता सिंह, सरोज पाल, सर्वेश यादव, कंचन यादव, बीना, शकुन्तला, सरोज उपाध्याय, किरन सहित सैकड़ों कार्यकत्री व सहायिका मौजूद रही।