26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azamgarh News: आजमगढ़ के 72 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों पर होगी नियुक्ति, 14 जुलाई तक मिलेगा नियुक्ति पत्र

जिले के 72 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के रिक्त पद पर नियुक्ति होगी। इसके लिए लोगों से आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। आवेदन 2 से 4 जून तक ही मांगे गए हैं । चयनित अभ्यर्थियों को 14 जुलाई को नियुक्ति पत्र वितरित किया जायेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
Azamgarh

आजमगढ़ जिले के 72 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के रिक्त पद पर नियुक्ति होगी। इसके लिए लोगों से आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। आवेदन 2 से 4 जून तक ही मांगे गए हैं । चयनित अभ्यर्थियों को 14 जुलाई को नियुक्ति पत्र वितरित किया जायेगा। खुरसू, गोबरहा, विट्ठलपुर, भिलीहीली, ताड़ी, अबुसईदपुर, सिक्टीशाह मुहम्मदपुर, बाग लखरांव, दामा आदि शामिल हैं।


आवेदन और चयन की समय-सारिणी : आवेदन प्रक्रिया 2 जून से 4 जून 2025 तक शुरू होगी, जिसमें ग्राम पंचायतों के सूचना पट्ट और मुनादी के माध्यम से सूचना दी जाएगी। आवेदन पत्र 5 जून से 20 जून तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खंड कार्यालय या संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। 21 जून से 26 जून तक आवेदनों को ग्राम पंचायतों को भेजा जाएगा। 27 जून से 4 जुलाई तक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद जिला स्तरीय समिति 5 जुलाई से 11 जुलाई तक आवेदनों की जांच और संस्तुति करेगी। अंत में, 12 जुलाई से 14 जुलाई तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

आवेदक निर्धारित प्रारूप पर सभी जानकारी भरकर व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से संबंधित कार्यालयों में आवेदन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग