25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azamgarh News: अयोध्या से मऊ आ रही बस हादसे का शिकार, एक महिला की मौत, 8 की हालत गंभीर

अयोध्या से मऊ आ रही अनुबंधित बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। जिसमे एक महिला की मौत हो गई वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आजमगढ़ के कंधरापुर थानाक्षेत्र में हुई। जहां तेज रफ्तार अनुबंधित सड़क किनारे खाई में पलट गई।
1 minute read
Google source verification

अयोध्या से मऊ आ रही अनुबंधित बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। जिसमे एक महिला की मौत हो गई वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना आजमगढ़ के कंधरापुर थानाक्षेत्र में हुई। जहां तेज रफ्तार अनुबंधित सड़क किनारे खाई में पलट गई।

अयोध्या से यात्रियों को भरकर मऊ जा रही बस आजमगढ़ जिले में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में सराया बानो 25 पुत्री एजाज, संजय लाल 45 पुत्र छोटूराम, अजीत सिंह 33 पुत्र राम प्रताप सिंह, शैलेश यादव 28 पुत्र अंबिका यादव, राजेश 23, पुत्र लक्ष्मण यादव, ममता यादव 32 पत्नी, प्रमोद कुमार, रामू प्रसाद 45 पुत्र राम आसरे, आशुतोष त्रिपाठी 31 पुत्र हनुमान त्रिपाठी और समीना बानो 60 को गंभीर हालत में आजमगढ़ के मंडली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान समीना बानो की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

यात्रियों ने बताया काफ़ी तेज थी बस

बस में बैठे शैलेश यादव अयोध्या से गाजीपुर जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए वहीं ममता यादव अयोध्या से आजमगढ़ ही आ रही थी जबकि अजीत सिंह अयोध्या से मऊ जा रहे थे। सभी का इलाज चल रहा है।


मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे जिले के एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र में अनुबंध रोडवेज की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। यात्रियों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत ज्यादा होने से ये हादसा हुआ है।

इस हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए 6 पुरुष और तीन महिलाएं थी। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुई है। दुर्घटना की जांच के लिए विस्तृत जांच की जा रही है इसके साथ ही सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग