
Azamgarh news,Pic- Patrika
Azamgarh Education News: बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद शिक्षकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को कंपोजिट विद्यालय धरवारा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राजीव पाठक को 18 में से पाँच शिक्षक अनुपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान 449 नामांकन के सापेक्ष केवल 215 छात्र ही उपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षकों में सहायक अध्यापिका इंदिरा सिंह, रूचि सिंह, शिक्षा मित्र कुसुमलता सिंह, अनुदेशक उषा यादव के साथ अनूप सिंह शामिल हैं। अनूप सिंह 19 जून से लगातार अनुपस्थित पाए गए।
बीएसए ने विद्यालय में बच्चों को होमवर्क न दिए जाने और कॉपी जांच जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं के अभाव पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया। साथ ही बताया गया कि इस बार विद्यालय का नामांकन भी पिछले सत्र की तुलना में 75 घटा है।
उन्होंने अनुपस्थित शिक्षकों और प्रधानाध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने चेतावनी दी कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
23 Sept 2025 12:40 pm
Published on:
23 Sept 2025 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
