5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिचौलिए के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

महराजगंज थाने की पुलिस ने सोमवार को गन्ना किसानों से सांठगांठ कर अवैध रूप से गन्ना खरीद कर चीनी मिल को बेचने वाले बिचौलिए के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
FIR

FIR

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह

आजमगढ़। महराजगंज थाने की पुलिस ने सोमवार को गन्ना किसानों से सांठगांठ कर अवैध रूप से गन्ना खरीद कर चीनी मिल को बेचने वाले बिचौलिए के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
जनपद के सठियांव चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायण सिंह को शिकायत मिली कि महराजगंज क्षेत्र में बड़हरडीह गन्ना क्रय केंद्र पर अवैध तरीके से किसानों का गन्ना खरीद कर चीनी मिल को बेचा जा रहा है। इस बात को संज्ञान में लेकर मिल के प्रधान प्रबंधक द्वारा जांच कराई गई तो मामला उजागर हुआ कि एक व्यक्ति द्वारा गन्ना किसानों को बरगला कर उनका गन्ना कम दाम पर खरीद उसे चीनी मिल को बेचा जा रहा है। इस मामले में अवैध कृत्य करने वाले संतोष सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह के खिलाफ प्रधान प्रबंधक ने महराजगंज थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी संतोष सिंह बिलरियागंज क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव का निवासी बताया गया है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग