
शादी में कुछ इस तरह पड़ी रंग में भंग
चारो तरफ खुशी का माहौल था। बाराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन की मां ने दूल्हे के पिता पर लाठी से हमला कर दिया। बारातियों ने माहौल गरम देखा तो तुरंत खिसक लिए। इसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस के पास है।
भदोही के चौरी बाजार की घटना
वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के युवक की शादी भदोही के चौरी बाजार निवासी लड़की के साथ तय हुई थी। तय समय पर शुक्रवार की शाम बारात लड़की के घर पहुंच गई। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। घराती-बराती सभी खुश थे।
दुल्हन और दूल्हे के पिता में हुआ विवाद
बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। द्वारपूजा की तैयारी चल रही थी। दूल्हे के पिता जनवासे में थे। उसी दौरान उन्हें संदेश मिला कि दुल्हन के पिता घर बुला रहे हैं। दूल्हे के पिता दुल्हन के घर पहुंचे। दोनों में बातचीत के दौरान विवाद शुरू हो गया।
दुल्हन की मां ने दूल्हे के पिता को पीटा
आरोप है कि दूल्हे का पिता दुल्हन के पिता से बात कर रहा था। उसी दौरान दुल्हन की मां वहां लाठी लेकर पहुंच गई। उसने दूल्हे के पिता पर हमला कर दिया। दूल्हे के पिता ने भी दुल्हन के पिता को भी मारा पीटा। हमले में दूल्हे का पिता घायल हो गया।
जनवासे में पहुंची पिटाई की खबर तो गायब हुए बाराती
इसी बीच किसी ने दूल्हे के पिता की पिटाई की बात जनवासे तक पहुंचा दी। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। डीजे बंद हो गया और बाराती भाग खड़े हुए। मौके पर सिर्फ दूल्हे के परिवार के लोग और रिश्तेदार बचे।
यह भी पढ़ेंः
दहेज को लेकर बिगड़ा था मामला
लड़की पक्ष का आरोप है कि दहेज पहले से तय था। बारात आने के बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने दहेज की डिमांड बढ़ा दी थी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं दूल्हा पक्ष के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
यह भी पढ़ेंः
दूल्हे ने शादी से किया इनकार
पिता की पिटाई के बाद दूल्हा भी नाराज हो गया। गांव के लोगों ने उसे काफी मनाने की कोशिश की लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात वापस लौट गई।
यह भी पढ़ेंः
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल मामला पुलिस तक पहुंच है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दहेज के लिए विवाद का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
30 Jan 2023 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
