13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव आरक्षणः किसी का टूटा सपना तो कुछ की खिल उठी बाछें

एक नगरपालिका सहित चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, आजमगढ़ सीट सामान्य होने से घमासान बढ़ने की संभावना

2 min read
Google source verification
Muncipal election

निकाय चुनाव आरक्षण

आजमगढ़. नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की स्थित साफ हो चुकी है। नगरपालिका की दो सीटों में एक को अनारक्षित रखा गया है तो एक सीट पिछड़ी जाति माहिला के लिए आरक्षित कर दी गयी है। वहीं नगरपंचाय की 11 सीटों में दो सीट अनुसूचित जाति, तीन सीट पिछड़ी जाति, दो सीट पिछड़ी जाति महिला, एक सीट महिला के लिए आरक्षित है। वहीं तीन सीटों को अनारक्षित रखा गया है। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही घमासान शुरू हो गया है। दावेदार अपनी पूरी ताकत टिकट हासिल करने में लगा दिए है।

वैसे आरक्षण से तमाम दावेदारों के मंसूबों पर पानी भी फिर गया है। जैसे लालगंज नगरपंचायत को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जबकि यहां से शरद यादव सहित कई लोग किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे थे। इसी तरह महिला सीट होने से सरायमीर में भी दावेदारों के होस उड़े हुए हैं। कारण कि लोग चार महीनें पहले से ही पोस्टर बैनर पर लाखों रूपये खर्च कर चुके हैं।

आजमगढ़ नगरपालिका सामान्य होने यहां भी घमासान काफी बढ़ गई है। खासतौर पर सपा और भाजपा से डेढ़ डेढ़ दर्जन लोग अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। दोनों दल किसी को भी नजरअंदाज करने की स्थित में नहीं दिख रहे हैं। कारण कि सपा को अगर आजमगढ़ में खाता खोलने की बेचैनी है तो भाजपा कुर्सी बचाने की जद्दोजहद करती दिख रही है। अगर पार्टी में बगावत होती है तो इनके मंसूबों पर पानी फिर सकता है। कारण कि बसपा से एक बार फिर पूर्व अध्यक्ष स्व. गिरीश चंद श्रीवास्तव की पत्नी शीला श्रीवास्तव के लड़ने की संभावना है जो पहले भी सपा और भाजपा को पठखनी दे चुकी है।

सीट नगरपालिका आरक्षण
1-आजमगढ़ अनारक्षित
2-मुबारकपुर पिछड़ी जाति महिला
सीट नगर पंचायत आरक्षण
1-अजमतगढ़ अनुसूचित जाति
2-महराजगज पिछड़ी जाति महिला
3-अतरौलिया पिछड़ी जाति
4-फूलपुर पिछड़ा वर्ग
5-माहुल पिछड़ा वर्ग
6-सरायमीर महिला
7-मेहनगर अनारक्षित
8-बिलरियागंज अनारक्षित
9-जीयनपुर अनारक्षित
10-निजामाबाद पिछड़ी जाति महिला
11-लालगंज अनुसूचित जाति

input- रणविजय सिंह