6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दादी ने बेची जमीन तो पोते ने दाग दी गोली

आजमगढ़ में शराब के नशे में दादी पर पोते ने की फायरिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज।
2 min read
Google source verification
Firing

फायरिंग

आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ में रिश्ते में पोता लगने वाले एक व्यक्ति ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि वह नशे में धुत होकर पहुंचा और दादी पर फायरिंग झोंक दी। हालांकि गोली कंधे में लगने के चलते दादी घायल हो गयीं। बताया जा रहा है कि आरोपी पोता अपनी रिश्ते की दादी के जमीन बेचने से नाराज था। इसी गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गयी है। घायल दादी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक भगवंती देवी (65 वर्ष) पत्नी स्व. साधू यादव आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली अन्तर्गत छतरपुर खुशहाल गांव की रहने वाली हैं। उनके पति के मरने के बाद वह अकेली ही रहती हैं और अब दूसरों की देखभाल पर निर्भर हैं। भगवंती देवी के देवर दुखरन यादव की मानें तो कुछ समय पहले ही भगवंती ने अपने हिस्से की एक जमीन गांव के ही किसी आदमी को बेच दी। उनका जमीन बेचना ही मुसीबत बन गया, क्योंकि इसी जमीन पर भगवंती के रिश्ते में पोता लगने वाले एक व्यक्ति अमरेन्द्र यादव की नजर भी थी।

आरोप है कि जब बैनामा हुआ तो उसके बाद इसकी खबर अमरेन्द्र यादव को लग गयी जो उसे बेहद बुरी लगी। रात को वह शराब के नशे में पहुंचा और भगवंती पर उस समय फायर कर दिया जब वह गहरी नींद में सो रही थीं। गनीमत थी कि गोली कंधे में लगी और वह घायल हो गयीं। तत्काल इसकी सूचना यूपी 100 को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया। इस पूरे मामले में अमरेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव और रामबरन यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। आजमगढ़ के जीयनपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

By Ran Vijay Singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग