11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंची, हुआ जोरदार स्वागत

शबाना आजमी अगले पांच दिन तक अपने गांव में रहेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Film actress Shabana azami

फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी

आजमगढ़. पूर्व राज्यसभा सदस्य सिने तारिका शबाना आजमी रविवार को अपने पैतृक गांव मेजवां पहुंचीं। फतेह मंजिल उनके आवास पर गांव की महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं को सावन गीत कजरी भी सुनाया। शबाना अगले पांच दिन तक अपने गांव में रहेंगी।

पहले दिन उन्होंने महिलाओं को उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण (एनआरएलएम) के लाभ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि महिलाएं समूह बनाएं और महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं। बताया कि योजना के माध्यम से महिलाओं को पहले रिवाल्विग फंड मिलेगा। लेन-देन बेहतर रहा तो समूह में कारोबार के लिए बैंक ऋण भी देगा। इससे उनकी दैनिक दिनचर्या में व्यस्तता बढ़ेगी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ भी होंगी।

पिछले दिनों कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर में सुभांतो घोष द्वारा मशहूर शायर व फिल्म गीतकार कैफी आजमी पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री फिल्म का सोमवार को प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा मशहूर अदाकारा व राज्यसभा सदस्य रेखा गणेशन की निधि से बने बैडमिटन कोर्ट परिसर में वह पौधरोपण करेंगी।

मेजवा वेलफेयर सोसायटी के डिप्टी मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि 21 अगस्त को दिन में 12.30 बजे कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुंबई से सिने तारिका के साथ जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल की पुत्री नम्रता गोयल, सुषमा व सलोनी आईं हैं। स्वागत करने वालों में कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर की इंचार्ज संयोगिता प्रजापति, सुनीता आदि मौजूद थे।

BY- RANVIJAY SINGH