18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़ में किशोरी को घर से उठा ले गए दबंग, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

दो के खिलाफ दी नामजद तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Google source verification
kidnap

kidnap

आजमगढ़. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी को घर से जबरदस्ती उठा ले जाए जाने की घटना सामने आई है। किशोरी की मां ने दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि शहर के कोट मोहल्ला निवासी जफर कुरैशी उर्फ मुन्ना पुत्र बेचन कुरैशी सहित दो व्यक्ति गत 27 जनवरी को उसके यहां पहुंचे और उसकी किशोर वय पुत्री को जबरन उठा ले गए। पुत्री को अगवा कर लिए जाने के बाद उसने काफी तलाश की, लेकिन इसके बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चल सका। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

छेड़खानी व मारपीट के दो मामलों में सात नामजद
आजमगढ़. अतरौलिया व दीदारगंज थाना क्षेत्रों में गुरुवार को छेड़खानी व मारपीट के दो मामलों में आरोपित किए गए सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने ईश्वरपुर पवनी ग्राम निवासी मोनू व सोनू पुत्रगण स्वर्गीय लालजी तथा श्यामप्रीत पुत्र बजरंगी पर अपनी किशोरवय पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। वादी के अनुसार इस बात की जानकारी होने पर विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मुकामी पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इसी क्रम में दीदारगंज थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने सुघरपुर गांव के विशाल पुत्र त्रिभुवन राजभर सहित चार लोगों के खिलाफ अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर जाति आधारित शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। घटना बीते बुधवार रात की बताई जाती है। पुलिस ने इस मामले में भी नामजद चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।


By : रणविजय सिंह