28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेय यादव हैं इतने करोड़ सम्पत्ति के मालिक, पड़ोसी सीट की BSP प्रत्याशी संगीता आजाद भी कम नहीं

जानिये आजमगढ़ के सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव और लालगंज से बसपा पत्याशी संगीता आजाद ने अपने हलफनामे में क्या जानकारियां दी हैं।

2 min read
Google source verification
Akhilesh yadav and Sangeeta Azad

अखिलेश यादव संगीता आजाद

आजमगढ़. लोकसभा चुनाव 2019 के तहत आजमगढ़ सीट से गठबंधन प्रत्याश्ज्ञी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव 25 करोड़ (256506093) करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक है तो लालगंज सीट से गठबंधन की उम्मीदवार संगीता आजाद के पास भी पांच करोड़ (513773266) से अधिक की संपत्ति है। यहीं नहीं अखिलेश की पत्नी डिपंल यादव (135981182) व संगीत के पति विधायक अरिमर्दन आजाद की सम्पत्ति (38390010) भी करोड़पति है।

नामाकंन के दौरान अखिलेश यादव द्वारा दिये गये शपथ पत्र के मुताबिक उनके खिलाफ लम्बित आपराधिक मामलों की संख्या शून्य है, उनके खिलाफ ऐसा कोई अपराध नहीं है जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया हो। वित्तीय वर्ष 2017-18 में अखिलेश यादव की आयकर विवरण के अनुसार कुल दर्शित आय 84,83,063 रूपये तथा उनकी पत्नी डिम्पल यादव की दर्शित आय 61,45,073 रूपये है।

जंगम आस्तियॉ के अन्तर्गत अखिलेश यादव की 7,90,01,116 रूपये तथा उनकी पत्नी डिम्पल यादव की 3,68,16,108 रूपये है तथा स्थावर आस्तियॉ के अन्तर्गत अखिलेश यादव की 16,90,21,941 रूपये तथा उनकी पत्नी डिम्पल यादव की 9,30,20,001 रूपये की संपत्ति है। अखिलेश यादव के उपर बैंक, वित्तीय संस्थाओं और अन्य मिलाकर 14,26,500 है तथा उनकी पत्नी पर 14,26,500 कर्ज है। अखिलेश की शैक्षिक योग्यता बीई, सिविल एन्वार्मेन्ट, मैसूर यूनिवर्सिटी, वर्ष 1994-95 है। इनके प्रस्तावक पूर्व मंत्री दुर्गा यादव तथा बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डु जमाली थे।

इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र 68-लालगंज (अजा) की बसपा प्रत्याशी संगीता के शपथ पत्र के अनुसार इनके खिलाफ कोई अपराध न तो लंबित है और न ही किसी मामले में दोष सिद्ध हुआ है। वर्ष 2018-19 में संगीता की आयकर विवरण के अनुसार कुल दर्शित आय 13,39,248 रूपये तथा उनके पति आजाद अरिमर्दन की वर्ष 2018-19 कुल दर्शित आय 27,73,670 रूपये है।

जंगम आस्तियॉ के अन्तर्गत संगीता की 2,52,48,218.61 रूपये तथा उनके पति की 3,23,16,340.05 रूपये एवं स्थावर आस्तियॉ के अन्तर्गत संगीता संपत्ति 2,47,89,860 तथा उनके पति की 33,00,000 रूपये है। संगीता पर पर किसी तरह का कर्ज नहीं है। इनकी शैक्षिक योग्यता बीएड पूर्वांच्चल विश्वविद्यालय जौनपुर, वर्ष 2007, है। इनके प्रस्तावक जितेन्द्र तथा निसार अहमद थे।

By Ran Vijay Singh

Story Loader