
आजमगढ़ : पेशी के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने गवाह को दी धमकी
माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ गवाही कर रहे व्यक्ति ने आज शहर कोतवाली में दी माफिया के खिलाफ तहरीर
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग गवाही के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी ने गवाह को दी थी धमकी
माफिया के डर और भय की वजह से गवाह ने नहीं की थी कोई शिकायत
सरकारी वकील को जानकारी होने के बाद हरकत में आई पुलिस
पुलिस ने गवाह को सुरक्षा मुहैया कराने तक उसका नाम रखा गुप्त
एसपी के निर्देश पर पीड़ित गवाह को मिलेगा सुरक्षा
3 जुलाई को माफिया मुख्तार अंसारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दी थी गवाह को धमकी
फरवरी 2014 में मुख्तार के लोगों ने किया था ठेकेदार पर जानलेवा हमला
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना के ऐराकला गांव में सड़क ठेके के विवाद को लेकर फरवरी 2014 में मुख्तार के लोगों ने ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया था। फायरिंग में ठेकेदार तो बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर गोली से घायल हो गए। जिसमें से एक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। ठेकेदार ने मुख्तार समेत उसके लोगों के खिलाफ तरवां थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। इसी मामले में 3 जुलाई को मुख्तार बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंस से आजमगढ़ एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुआ था और बहस के दौरान गवाह को धमकी दिया था.
Updated on:
13 Jul 2023 08:21 pm
Published on:
13 Jul 2023 08:11 pm
