26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार में बैठे लोग षड़यंत्र रच रहे हैं, अब्बास अंसारी की सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण: धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़ सीट से लोकसभा सांसद एवं समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता को समाप्त किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर सबसे ज्यादा हेट स्पीच देने का आरोप भी लगाया।
2 min read
Google source verification
PC: IANS

PC: IANS

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "सरकार में बैठे लोग निरंतर समाजवादी पार्टी के लोग, पीडीए परिवार के लोग और दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधियों पर मुकदमा करा रहे हैं और षड़यंत्र रच रहे हैं। अब्बास अंसारी से ज्यादा हेट स्पीच भाजपा के बड़े नेता रोज दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह ने जो बयान दिया, वह हेट स्पीच के दायरे में आता है। आए दिन दलित, पिछड़ों और मुस्लिम समाज के लोगों के खिलाफ लगातार बयान दिए जा रहे हैं।"

अब्बास अंसारी की सदस्यता समाप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण: धर्मेंद्र यादव

सपा सांसद ने कहा, "उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ जो बयान दिए हैं, क्या वह हेट स्पीच का मामला नहीं है? बीजेपी के लोग लगातार पीडीए परिवार के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। सपा को पूरा भरोसा है कि जब यह मामला उच्च न्यायालय और ऊपर के न्यायालय में जाएगा, तो हमें न्याय जरूर मिलेगा। जनता भाजपा के षड्यंत्र को समझ रही है। अब्बास अंसारी के खिलाफ शनिवार को फैसला आता है और रविवार को छुट्टी के दिन विधानसभा सचिवालय को खोला जाता है और सदस्यता रद्द कर दी जाती है।"

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में मोदी सरकार पर हमलावर हुए अजय राय, चुनाव आयोग पर दागे सवाल

धर्मेंद्र यादव ने कहा, "भाजपा के लोग लगातार हेट स्पीच कर रहे हैं। मीडिया दिखाए या ना दिखाए, पुलिस सत्ता के दबाव में कार्रवाई ना करें, लेकिन लोग देख रहे हैं। मैं विधानसभा अध्यक्ष से कहूंगा कि कुछ परंपराएं हैं, जिन्हें बचाया जाए। कुछ ऐसा करो कि इतिहास में अच्छा नाम लिखा जाए।"

ओमप्रकाश राजभर पर कसा तंज

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "पंचायत चुनाव में ओमप्रकाश की पार्टी अकेले चुनाव लड़े, वह ताकतवर नेता हैं। उन्हें सपा और भाजपा की जरूरत नहीं है। एक समय में बाबा जी को घंटा दे रहे थे, आज साथ में हैं। ओमप्रकाश कब क्या करेंगे, उन्हें खुद नहीं पता।"

मऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सपा सांसद ने कहा, "सपा का प्रत्याशी कौन होगा, इसका फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में मऊ सदर सीट से सपा प्रत्याशी राजीव राय को सबसे बड़ी 66,000 मतों की लीड मिली थी। मऊ की जनता का विधानसभा उपचुनाव में भी फैसला सपा के पक्ष में रहेगा।"

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग