
प्रतीकात्मक फोटो
देवरिया जिले में लव जेहाद का मामला सामने आया है। कादिर उर्फ सद्दाम हुसैन नाम का एक युवक छह महीने से लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था। लड़की तैयार नहीं हुई तो उसका अपहरण कर लिया। लड़की को अचेत कर कादिर ने मांग भरते हुए वीडियो बनाई। अब उसने वीडियो और फोटो वायरल कर दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र का है मामला
लड़की शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। पड़ोस में रहने वाला कादिर उर्फ सद्दाम हुसैन छह महीने से उस पर शादी का दबाव बना रहा था। लोकलाज के डर से लड़की उसे नजरअंदाज कर रही थी। इससे आरोपी का मन बढ़ गया। वह उसे परेशान करने लगा।
लड़की की शादी तय हुई तो बौखला गया कादिर
हाल में परिवार के लोगों ने लड़की की शादी तय कर दी। 27 जनवरी को लड़की की तिलक है। एक फरवरी को शादी की तिथि तय की गई है। इसकी जानकारी मिलते ही कादिर बौखला गया और शादी तोड़वाने की साजिश में जुट गया।
यह भी पढ़ेंः
लड़की का अपहरण कर बनाई वीडियो
लड़की का आरोप है कि एक दिन वह घर जा रही थी। रास्ते में मौका देख कादिर ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह उसे सूनसान स्थान पर ले गया। बेहोशी की हालत में ही उसकी मांग भरते हुए वीडियो बना ली।
यह भी पढ़ेंः
लड़की को करता था ब्लैकमेल
लड़की ने आरोप लगाया कि होश में आने पर कादिर ने उसे फोटो और वीडियो दिया। उसे मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद भी वह नहीं मानी तो चार दिन पहले वीडियो और फोटो वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ेंः
एसओ बोले-आरोपी की तलाश जारी
प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
23 Jan 2023 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
