दीपक गैंग बनाकर घटनाओं को देता था अंजाम
पुलिस के मुताबिक दीपक ने बताया है कि हमारा गैंग योजना बनाकर लूट, चोरी, छिनैती और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता है। इस गैंग में कुलदीप उर्फ कंवलदीप, दिनेश, दीपक राजभर, आसिफ और अंशिका जो कि गोरखपुर की रहने वाली है शामिल हैं। हमारा गैंग कई वर्षों से लगातार घटनाओं को अंजाम देता है। घटनाओं को अंजाम देने में गैंग के लोग पूरी सतर्कता बरतते हैं।