राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। आजमगढ़ जिले में बड़ी संख्या में लोग फर्जी ढंग से पेंशन ले रहे थे। वहीं 20 हजार से अधिक लोग ऐसे है जिनका आधार नंबर प्रमाणित नहीं हुआ है। मृतक और अपात्र लोगों का नाम सूची से हटा दिया गया है। ऐसे लोग जिनका आधार प्रमाणित नहीं है, वे इसे प्रमाणित करा फिर योजना का लाभ ले सकते हैं।