12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा नेता अबू आसिम का हवाला साम्राज्यः 100 से अधिक शेल कंपनियों की ली मदद, लॉकर से खुलेंगे बड़े राज

सपा महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी पर ने हवाला कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित की है। आयकर विभाग की छापेमारी में सपा नेता के खिलाफ बड़े सुबूत मिले हैं। 14 बैंक लाकर भी सीज किए गए है। इनसे बड़े राज खुलने की संभावना है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रांत अध्यक्ष अबू आसिम आजमी

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रांत अध्यक्ष अबू आसिम आजमी

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी की मुश्किल बढ़ती दिख रही है। आयकर विभाग द्वारा हाल में वाराणसी, कानपुर, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में की गई छापेमारी में अबू आसिम के खिलाफ अहम सुबूत मिले हैं। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक अबू आसिम ने हवाला कारोबार के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित की है। छापेमारी में करोड़ो की ज्वेलरी कैश बरामद करने के साथ ही 14 बैंक लॉकर सीज किए गए हैं। लॉकर खुलने पर बड़े राज सामने आने की संभावना है।

आजमगढ़ के रहने वाले हैं अबू आसिम आजमी
अबू आसिम आजमी मूलरूप से आजमगढ़ जिले के मंजीरपट्टी गांव के रहने वाले हैं। उनकी गिनती सपा के कद्दावर नेताओं में होती है। लंबे समय से वे सपा के महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष है। आजम खान के बाद वे सपा के सबसे बड़े मुस्लिम नेता माने जाते हैं।

मुंबई सीरियल ब्लास्ट में आ चुका है अबू आसिम का नाम
अबू आसिम का नाम वर्ष 1993 में हुए मुंबई सीरियल ब्लास्ट में भी आ चुका है। उस समय अबू आसिम काफी चर्चा में आए थे। डान अबू सलेम के साथ भी उनका नाम जुड़ा था। अबू आसिम को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। बाद में वे मुकदमेें से बरी हो गए थे। इसी घटना के बाद मुलायम सिंह यादव से उनकी नजदीकी बढ़ी थी। मुलायम ने खुलकर उनका साथ दिया था।

यह भी पढ़ेः आराधना हत्याकांड के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच टुकड़ों में मिली थी लाश

आयकर विभाग ने अबू आसिम के करीबियों के यहां की छापेमारी
17 नवंबर 2022 को आयकर विभाग ने अबू आसिम के करीबियों के यहां छापेमारी शुरू की थी। यह छापेमारी मंगलवार का समाप्त हुई। इस दौरान कानपुर, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, वाराणसी में अबू आसिम से जुड़े लोगों के 30 ठिकानों पर छापा मारा गया। छापेमारी में पांच करोड़ रुपये की ज्वैलरी और 1.5 करोड़़ रुपये कैश बरामद हुए। छापेमारी में 14 बैंक लॉकर की जानकारी मिली, जिसे सीज करा दिया गया है।

अबू आसिम ने हवाला कारोबार 100 शेल कंपनियों से किया मैनेज
आयकर विभाग के सूत्रों की माने तो अब तक जो साक्ष्य मिले हैं उससे साफ है कि अबू आसिम ने हवाला के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और महाराष्ट्र में हैं। उसके हवाला कारोबार को मैनेज करने के लिए 100 से अधिक शेल कंपनियों का सहारा लिया गया है।

यह भी पढ़ेः यूपी में सभी सीएचसी पर होगी गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी, सरकार करेगी जलपान की व्यवस्था

इनके यहां पड़ा था आयकर का छापा
आयकर विभाग ने कानपुर में खाद्य मसाला कारोबारी योगेंद्र कुरेले, अबु आसिम के पार्टनर रहे गणेश गुप्ता की पत्नी आभा गणेश गुप्ता, कपड़ा व्यवसायी अनीसुर्रहमान, शराब कारोबारी दिलीप जायसवाल के ठिकाने पर छापा मारा था।

लॉकर से खुल सकते हैं बड़े राज
आयकर विभाग ने बैंकों में 14 लॉकर की जानकारी मिलने के बाद उन्हें सीज कर दिया है। लॉकर में क्या है यह अभी किसी को पता नहीं है। माना जा रहा है कि लॉकर खुलने के बाद बड़े राज सामने आ सकते हैं। आयकर विभाग जल्द ही लॉकर खोलवाकर जांच कर सकता है।

यह भी पढ़ेः क्या मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर लगेगी रोक? हाईकोर्ट से सुनवाई के लिए मंजूर की सुभासपा की याचिका, जानिए कब होगी सुनवाई