पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
आराधना की हत्या में प्रिंस का सहयोग करने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है। मंगलवार को पुलिस ने प्रमिला यादव, मंजू यादव, शीला यादव, सुमन, कमलावती और राजाराम गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। सभी आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए हैं।