7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी सांसद के बयान पर उलेमा का पलटवार, कहा हताशा में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश

राज्यसभा सदस्य हरिनाथ सिंह यादव के ट्वीट पर सियासी उबाल
2 min read
Google source verification
राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल प्रवक्ता तलहा आमिर रशादी

राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल प्रवक्ता तलहा आमिर रशादी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ. भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य हरिनाथ सिंह यादव के टवीट के बाद सियासी उबाल देखने को मिल रहा है। सांसद के ट्वीट को गैर जिम्मेदाराना व सांप्रदायिक उन्माद फैलान वाला बताते हुए राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के प्रवक्ता तलहा आमिर रशादी ने इस बीजेपी की बौखलाहट करार दिया है। उन्होंने सवाल किया कि जब हरियाणा में एक किसान का सिर फोड़ा गया और शिक्षक भर्ती में ओवीसी का आरक्षण समाप्त किया गया तो क्या यह उन्हें कांटे की तरह चुभा था। अगर हा तो तब उन्होंने इस पर ट्वीट क्यों नहीं किया।

बता दें कि राज्यसभा सदस्य हरिनाथ सिंह यादव ने दो धार्मिक स्थलों का फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था कि यह उन्हें कांटे की तरह चुभता है। इसके बाद से ही उलेमा कौंसिल बीजेपी पर हमलावर है। मीडिया से बात करते हुए तलहा आमिर रशादी ने ट्वीट की निंदा किया और कहा कि यह वह एक जिम्मेदार नागरिक है। उन्होने भारत के संविधान की शपथ ली है। वह साम्प्रदायिक सोच के साथ धार्मिक उन्माद भरा ट्वीट करते है, यह कही न कहीं भाजपा और उसके नेताओं की हताशा को दर्शा रहा है।

उन्होने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कुछ ही महिनों बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। इसको लेकर मुख्य मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा का सबसे बड़ा जो हथियार है, साम्प्रादायिकता, इस समय उसी का प्रयोग किया जा रहा है। पार्टी द्वारा सोची समझी साजिश के तहत धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश हो रही है। राज्यसभा सांसद संसदीय कृषि समिति के सदस्य भी है। अभी पिछले दिनों हरियाणा में एक किसान का सिर फोड़ दिया गया क्या उनके दिल में यह भी कांटे की तरह चुभी। उत्तर प्रदेश में युवा बेरोजगार दिल्ली से लेकर लखनऊ तक दौड लगाते रहे, शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण को समाप्त कर दिया क्या उनको यह चुभा। अगर चुभा तो उन्हें इसपर भी ट्वीट करना चाहिए था।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग