
युवक की हत्या के बाद रोती मां
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के आसमलपुर गांव में जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजे को फावड़े से काट डाला। घायल को परिवार के लोग अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गयी है।
चाचा-भतीजे में लंबे समय से था जमीन विवाद
असमलपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अंगद का अपने चाचा लालधर से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार को चाचा-भतीजे में उसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद लालधर ने फावड़े से अंगद पर हमला कर दिया।
खेत में काम करते समय हुई हत्या
अंगद यादव बुधवार की सुबह खेत में काम कर रहा था। तभी खेत का कोना गोड़ने को लेकर चाचा लालधर यादव ने उसका विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि चाचा ने भतीजे पर फावड़े से हमला कर दिया। लालधर ने अंगद पर कई प्रहार किए जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
परिवार के लोग घायल को ले गए अस्पताल
बेटे पर फावड़े से हमला होने की सूचना पर परिवार के लोग खेत में पहुंचे। अंगद को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर लाया गया। चिकित्सकों ने अभी उपचार शुरू ही किया था कि उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में तनाव
अंगद की हत्या के बाद गांव में दो पक्षों के बीच भारी तनाव है। जानकारी होते ही कई थानों की फोर्स मौके पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
हत्या के बाद लालधर फरार
अंगद की फावड़े से काटकर हत्या करने के बाद उसका चाचा लालधर फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। संभावित ठिकानोें पर दबिश दी जा रही है लेकिन अब तक वह पकड़ से दूर है।
Published on:
16 Nov 2022 06:35 pm
