29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में न खड़ी हो बटवारे की दीवार इसलिए महिला ने खुद का गला रेत की आत्महत्या

रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव में दो भाइयों में बटवारे को रोकने के लिए एक भाई की पत्नी ने खुद का गला धारदार हथियार से रेतकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव में एक महिला ने खुद का गला धारदार हथियार से रेतकर इसलिए आत्महत्या कर ली क्यों की उसका पति अपने भाई से बार-बार बटवारे की जिद कर रहा था। घटना के बाद एक बार पति पर हत्या का आरोप भी लगा लेकिन मृतका के मायके वालों ने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी नीलेश सिंह उर्फ नन्हें का अपने भाई से लंबे समय से भूमि बटवारे की मांग कर रहा था। निलेश की पत्नी रेखा सिंह (35) नहीं चाहती थी कि परिवार में बंटवारा हो। बार बार विवाद से क्षुब्ध होकर उसने पूर्व में आत्महत्या का प्रयास भी किया था। पत्नी गलत कदम न उठा ले इस डर से निलेश कुछ दिन शांत रहा लेकिन पिछले कई दिनों से फिर बटवारे की जिद पर अड़ा था। पत्नी के समझाने के बाद भी वह नहीं माना। इसके बाद पत्नी ने धारधार हथियार से अपना गला रेत लिया। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गयी।

ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो लोगों को लगा कि निलेश ने ही पत्नी की हत्या कर दी होगी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी। इसी बीच रेखा के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वह बटवारे से क्षुब्ध थी और पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के लोगों के मुताबिक शनिवार की रात पति-पत्नी के बीच एक बार फिर भाई से अलग होने की बात शुरू हुई तो पत्नी ने विरोध कर दिया। उसके बाद पति ऊपर के कमरे में सोने चला गया। सुबह नींद खुली तो पति रेखा के कमरे में पहुंचा तो उसकी लाश पड़ी थी। घटना की जानकारी पुलिस और रेखा के मायके वालों को दी गई। मृतका रेखा सिंह के भाई अशोक सिंह निवासी ग्राम लैरो, थाना कोपागंज जनपद मऊ ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पूर्व में भी पति-पत्नी के विवाद में बहन ने जहर खा लिया था। रेखा की मौत के बाद पुत्री रिया (14) व रितिक (10) समेत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।

BY Ran vijay singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग